Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स की 24 जनवरी को हड़ताल, जानें क्या है मांगें
    राष्ट्रीय

    राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स की 24 जनवरी को हड़ताल, जानें क्या है मांगें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स के विभिन्न संगठनों की ओर से 24 जनवरी को एक दिवसीय बसों की हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल को संगठनों ने समर्थन दिया है। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर ऐसे रूट पर जहां राजस्थान रोडवेज की बसें कम चलती है।

    बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से केन्द्र की नीति के खिलाफ बसों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते बस ऑपरेटर्स में नाराजगी है। ऐसे में शनिवार को चक्का जाम कर बस ऑपरेटर्स प्रदर्शन करेंगे।

    समय रहते समाधान नहीं तो करेंगे अनिश्चितकालीन चक्काजाम

    वहीं, ऑल राजस्थान कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि शनिवार को प्रस्तावित चक्काजाम हड़ताल का समर्थन किया जाएगा। समय रहते समाधान नहीं किया जाता है तो ऑल राजस्थान कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन प्रदेश के सभी बस संगठनों के साथ मिलकर पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन चक्काजाम हड़ताल करेगा।

    बस ऑपरेटरों ने लगाया ये आरोप

    बस ऑपरेटरों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 1 सितंबर 2025 से बसों से जुड़े जो नए नियम लागू किए गए हैं, उनका आरटीओ स्तर पर गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। नियमों की आड़ में मनमानी कार्रवाई हो रही है, जिससे निजी बस संचालन प्रभावित हो रहा है।

    ये है प्रमुख मांगें

    -ग्रामीण बसों पर लगे कैरियर को हटाने का निर्देश नियम विरुद्ध।
    -एमपी, यूपी की तर्ज पर एआईटीपी परमिट बसों पर राजस्थान में भी उसी अनुपात में टैक्स निर्धारित हो।
    -फायर अलार्म सिस्टम चेसिस निर्माणकर्ता कंपनी द्वारा लगाया जाना चाहिए।

    नवंबर में भी हुई थी निजी बसों की हड़ताल

    इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में भी निजी बस चालकों ने हड़ताल की थी। हालांकि, चार दिन बाद बिना शर्त हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया था। दरअसल, जैसलमेर और मनोहरपुर में हुए सड़क हादसों के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई बसों को सीज किया था। इसके विरोध में ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन ने एक नवंबर से हड़ताल का ऐलान किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.