Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़
    • हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Oneplus 15T को लॉन्च करने की तैयारी शुरू, मिल सकता है 100W चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर
    तकनीकी

    Oneplus 15T को लॉन्च करने की तैयारी शुरू, मिल सकता है 100W चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वनप्लस ने पिछले महीने भारत में OnePlus 15R स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 7,400mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया था। इस फोन को कंपनी ने अपने फ्लगैशिप स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था। अब वनप्लस का कहना है कि वह जल्द ही एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें यह फोन OnePlus 15T के नाम से एंट्री कर सकता है।

    OnePlus 15T की संभावित खूबियां

    चीन की सर्टिफिकेशन वेहसाइट 3C में ओप्पो के मॉडल नंबर PLZ110 के साथ स्पॉट किया गया है। यह फोन 100W चार्जिंग एडेप्टर के साथ लाया जा सकता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। टेक ब्लॉगर का कहना है कि ओप्पो का यह फोन OnePlus 15T हो सकता है। हालांकि वनप्लस ने इस अपकमिंग फोन को लेकर कुछ भी शेयर नहीं किया है।

    OnePlus 15T स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि यह मार्च में लॉन्च हो सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ आएगा। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप OnePlus 15 में भी यही चिपसेट दिया है। वनप्लस का यह फोन 6.31-इंच का फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। वनप्लस का यह फोन Healing White Chocolate, Relaxing Matcha, और Pure Cocoa कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

    OnePlus 15T स्मार्टफोन को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB के रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह फोन 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। वनप्लस के इस फोन में टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा। इसमें 7000mAh की बैटरी दी जाएगी।

    यह अपकमिंग फोन कंपनी OnePlus 13T का सक्सेसर होगा, जिसमें 6,260mAh की बैटरी दी थी। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा गया था। इसके साथ ही वनप्लस के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक

    August 31, 2026

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    August 29, 2026

    Philips के नए 5G फोन की एंट्री जल्द, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.