Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    • जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
    • विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायपुर»एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ ‘समर 2026’ का भव्य आगाज
    रायपुर

    एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ ‘समर 2026’ का भव्य आगाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के परिसर में आज वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर’ 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। संस्थान की खेल समिति ‘टीम शौर्य’ द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना है।

    कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रजिस्ट्रार डॉ. नरेंद्र डी. लोंढे सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीन (छात्र कल्याण) डॉ. पी.वाई. ढेकने और शौर्य समिति के फैकल्टी इंचार्ज *डॉ. आर. सुरेश कुमार भी मौजूद थे। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और पारंपरिक मशाल प्रज्वलित कर की गई, जिससे पूरा परिसर उत्साह से भर उठा।

    निदेशक प्रो. राव ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि तनाव कम करने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में सक्रिय रहने वाले छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। प्रो. राव ने संस्थान में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

    डॉ. पी.वाई. ढेकने ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रतिभागियों में केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और युवा नेता देख रहे हैं। वहीं रजिस्ट्रार डॉ. लोंढे ने वसंत पंचमी के पावन अवसर पर टीम शौर्य को बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव विभिन्न महाविद्यालयों के बीच आपसी सहयोग और खेल संस्कृति को मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच है।

    बता दें कि इस चार दिवसीय महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, कबड्डी और बास्केटबॉल जैसी कई स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें एनआईटी रायपुर के छात्रों के साथ-साथ अन्य शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी भी अपना कौशल दिखाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई

    August 31, 2026

    खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.