अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने पहुँचे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश कटियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर तथा महासभा के सदस्य मिलिंद चंद्राकर शामिल थे। बैठक में सामाजिक एकजुटता और छत्तीसगढ़ के विकास में कुर्मी समाज की भूमिका जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
Trending
- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
- महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद
- अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

