छत्तीसगढ़मुख्य समाचाररायपुर

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार अपने छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुँचे। इस शिष्टाचार भेंट में समाज के उत्थान और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश कटियार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर तथा महासभा के सदस्य मिलिंद चंद्राकर मुख्य रूप से शामिल थे।

इस मुलाकात को महासभा की सक्रियता और प्रदेश में सामाजिक एकजुटता की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान सर्वेश कटियार ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूती देने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा की।

Related Articles

Back to top button