Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»हलाला के नाम पर मुस्लिम महिला से रेप, कभी मौलाना तो कभी देवर…पति बार-बार देता था तलाक; पति गिरफ्तार
    क्राइम

    हलाला के नाम पर मुस्लिम महिला से रेप, कभी मौलाना तो कभी देवर…पति बार-बार देता था तलाक; पति गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला की प्रेम कहानी, जो मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी, आगे चलकर तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं में फंसकर दर्दनाक बन गई। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर अपनी ये दर्द भरी कहानी सुनाई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

    मिस्ड कॉल से शुरू हुआ रिश्ता
    यह पूरा मामला अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अजहर नवाज साल 2015 में दिल्ली में एसी मैकेनिक का काम करता था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर अलीगढ़ की 15 वर्षीय किशोरी की मिस्ड कॉल आई। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी और आगे चलकर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। अक्टूबर 2015 में दोनों परिवारों की सहमति से दोनों का निकाह करा दिया गया।

    चार महीने में दिया तीन तलाक
    पीड़िता के मुताबिक, निकाह के चार महीने बाद ही जनवरी 2016 में अजहर नवाज ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बाद में समझौता हुआ और दोबारा निकाह कराने के नाम पर नवंबर 2016 में बिजनौर के एक मौलाना के जरिए बुलंदशहर के स्याना में हलाला कराया गया।

    हलाला के नाम पर शोषण का आरोप
    अप्रैल 2017 में दोनों का फिर से निकाह हुआ। 2018 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति का व्यवहार फिर से खराब हो गया और 24 जनवरी 2021 को उसने दोबारा तीन तलाक दे दिया। इद्दत के दौरान ही पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे फिर से साथ रहने के लिए दबाव बनाया गया। इसी दौरान हलाला के नाम पर देवर शाहनवाज से निकाह कराया गया। इसके अलावा, परिवार के परिचित हकीम निशात पर भी हलाला के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

    पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    पीड़िता ने थाने में अपनी इस दर्द भरी कहानी को सुनाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति अजहर नवाज, देवर शाहनवाज और हकीम निशात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.