Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»22 साल के युवक और 14 वर्षीय नाबालिग ने 10 साल की बच्ची से किया गैंगरेप ,मां ने मौके पर जाकर बचाया…
    क्राइम

    22 साल के युवक और 14 वर्षीय नाबालिग ने 10 साल की बच्ची से किया गैंगरेप ,मां ने मौके पर जाकर बचाया…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा-  10 साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. दिल दहला देने वाली ये वारदात नयागढ़ जिले के रणपुर थाना क्षेत्र में हुई. बलात्कार का आरोप 22 साल के एक युवक और 14 साल के एक नाबालिग पर है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. जिस दिन ये वारदात हुई, उसी दिन नयागढ़ जिले में एक और 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई.

    पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपियों ने बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर यह अपराध किया.  शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है. 22 वर्षीय आरोपी का नाम प्रशांत नायक बताया गया है. दूसरे आरोपी की पहचान नाबालिग होने की वजह से नहीं बताई गई.  गुरुवार शाम रणपुर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया था. 

    रणपुर के आईआईसी आशीषदेव साहू ने शिकायत के आधार पर बताया कि 10 वर्षीय बच्ची कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी. उसी दौरान 22 वर्षीय लड़का उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और बलात्कार किया. उसके बाद 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने बच्ची के साथ दरिंदगी करनी शुरू की, उसी दौरान बच्ची की मां आ गई और उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. साहू ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. मामले की जांच जारी है. 

    नयागढ़ जिले में गुरुवार को ही एक और बच्ची के साथ रेप की वारदात सामने आई. जिले के सरनकुल इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ एक नाबालिग ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. बच्ची अपने पड़ोसी के घर गई थी, लौटते समय आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया और वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.