Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»मोदी-शाह के फेवरेट अन्नामलाई की नितिन नवीन की टीम में एंट्री तय!…
    राजनीति

    मोदी-शाह के फेवरेट अन्नामलाई की नितिन नवीन की टीम में एंट्री तय!…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद नितिन नवीन की नियुक्ति करने के बाद अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी की जहां असम में सरकार है तो वहीं पार्टी वहां सत्ता बरकरार रखने और बंगाल के गढ़ को जीतने पर फोकस कर रही है। पार्टी ने तमिलनाडु और केरल के लिए तगड़ी रणनीति बनाई है। इन राज्यों के साथ पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं। तमिलनाडु में बीजेपी ने डीएमके को बैकफुट पर धकेलने के लिए AIADMK की अगुवाई में एनडीए का विस्तार किया है। 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के दौरे में डीएमके पर तीखे हमले बोले। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी डीएमके को निशाने पर लिया था। इससे साफ है कि बीजेपी तमिलनाडु के चुनावों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। इस सब के बीच के. अन्नमलाई की भूमिका को लेकर चर्चाएं छिड़ी हुई हैं।

    तय है अन्नामलाई का प्रमोशन
    सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने 45 साल नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर तमाम दलों की बोलती बंद कर दी है। बीजेपी से लेकर गुजरात तक युवा कार्ड ही खेल रही है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि अन्नामलाई की बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में एंट्री हो सकती है। उन्हें पार्टी महासचिव भी बना सकती है। ऐसा जल्द ही हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर पार्टी अन्नामलाई को एलीवेट करती है तो निश्चित तौर उसे तमिलनाडु में फायदा मिलेगा। सूत्रों का दावा है कि तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष काे प्रोन्नति मिलने का जल्द ऐलान हो सकता है। के. अन्नामलाई की उम्र अभी महज 41 साल है। ऐसे में वह नितिन नवीन की टीम में एंट्री के लिए परेफेक्ट लीडर हैं।

    पीएम मोदी-शाह के फेवरेट
    आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए के. अन्नामलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि के. अन्नामलाई को प्रमुख राष्ट्रीय पद मिल सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद अन्नामलाई की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बतौर बीजेपी अध्यक्ष वोट-शेयर में 3% से 11% की वृद्धि की थी। सूत्रों के अनुसार अन्नामलाई के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। इसके बजाय वे महासचिव जैसे दिल्ली-केंद्रित जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। के. अन्नामलाई ने द्रविड़ राजनीति में आक्रामक नेता की छवि बनाई है। उनकी राज्य में तगड़ी फैन फालाेइंग हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    निकाय चुनाव रिजल्ट, अंबाला-सोनीपत में BJP मेयर प्रत्याशियों ने लहराया परचम..

    May 13, 2026

    विजय थलापति ने तमिलनाडु विधानसभा में साबित किया बहुमत

    May 13, 2026

    BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.