Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं ने BJP को दिया गठबंधन का ऑफर, पार्टी ने खारिज किया
    राष्ट्रीय

    बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं ने BJP को दिया गठबंधन का ऑफर, पार्टी ने खारिज किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद देश भर की सुर्खियों में आए टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने बीजेपी से गठबंधन के लिए अजीबोगरीब शर्त रखी है। हुमायूं कबीर का कहना है कि अगर मुझे भरोसा दिलाया जाए कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा’ तो मैं गठबंधन करने को तैयार हूं। गौरतलब हो कि पिछले साल के आखिर में टीएमसी के सस्पेंड करने पर हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का गठन किया था। उन्होंने इस पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) रखा है। विधायक हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाता है तो वह BJP के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस, सीपीआई-एम और आईएसएफ के साथ भी गठबंधन का आह्वान किया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।


    बीजेपी मुझे बनाए सीएम

    कबीर ने शुक्रवार को कहा कि अगर बीजेपी मुझे भरोसा दिलाती है कि सत्ता में आने पर मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, तो मैं उनके साथ गठबंधन करने के लिए भी तैयार हूं। अगर मुझे 100 सीटें मिलती हैं और बीजेपी को 90, तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कबीर ने बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने का उदाहरण दिया। कबीर के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वे हमेशा से कहते रहे हैं कि कबीर बीजेपी की बी-टीम के तौर पर काम कर रहे थे।

    बीजेपी ने खारिज किया ऑफर
    कबीर की टिप्पणियों पर जवाब देते हुए बीजेपी के नेता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि पार्टी कभी भी एक सांप्रदायिक नेता के साथ गठबंधन नहीं करेगी जिसने कहा था कि हिंदुओं को मार दिया जाएगा और उनके शव भागीरथी में फेंक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि अल्पसंख्यकों को बीजेपी पर भरोसा है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कबीर ने अपनी खुद की पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ बनाने की घोषणा की और 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए कई उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पश्चिम बंगाल में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद की जा रही है। इन चुनावों में सत्तारूढ़ टीएमसी चौथी बार जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी। मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के होने की उम्मीद की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.