Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना शर्मनाक- डॉ. दिनेश मिश्र
    छत्तीसगढ़

    जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना शर्मनाक- डॉ. दिनेश मिश्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा बलौदा बाजार के पलारी एवं महासमुंद जिले के ग्रामीण अंचल का दौरा किया किया गया एवं महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात व चर्चा की गई.अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बलौदा बाजार के पलारी, जुनवानी, गिधौरी तथा महासमुंद के शेरगांव, लचकेरा, फिंगेश्वर का दौरा किया, टोनही के संदेह में प्रताड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की. महिलाओं एवं उनके परिजनों ने बताया कि उनके मामले अब तक कोर्ट में चल रहे हैं, तथा उन्हे कोई मदद नहीं मिल रही है.उन्हें जीवन यापन में समस्या बनी रहती है.

    डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कुछ मामले तो 20 वर्षों से भी लंबित हैं, तथा कुछ महिलाओं की न्याय की बाट जोहते हुए मृत्यु तक हो चुकी है. जबकि मानवता के नाते उन्हें त्वरित न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए. जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है . प्रताड़ना की शिकार महिलाओं और उनके परिजनों का जीवन कठिन और अपमानजनक हो जाता है.

    कोई नारी टोनही नहीं अभियान में पलारी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ निराला, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर वर्मा, अनंत पांडे, उप सरपंच फागू राम सेन शामिल हुए.महिलाओं व उनके परिजनों तथा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा समिति वर्षों से उनके साथ खड़ी है समय समय पर उनसे भेंट करती है उनकी सहायता करती है,उनकी समस्याओं के निराकरण का काम कर रही है.

    डॉ दिनेश मिश्र ने ग्रामीणों से चर्चा में कहा जादू टोना, की मान्यता अंधविश्वास के अलावा कुछ नहीं है , कोई नारी टोनही नहीं होती, टोनही के संदेह में महिलाओं को मारना पीटना, हत्या करना अनुचित और गैरकानूनी है . ग्रामीणों को बैगा, कथित तांत्रिक, ठगों से बचने की जरूरत है. तथाकथित तंत्र मंत्र व उसके चमत्कारों की बातें काल्पनिक है इन झूठे दावों, बातों से से न ही किसी को बीमार किया जा सकता है और न किसी की जान बचाई जा सकती है. ग्रामीणों को ऐसे अंधविश्वासों में न ही फंसना चाहिए और न कानून हाथ में लेकिसी निर्दोष को प्रताड़ित करना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 16, 2026

    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण

    May 16, 2026

    जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.