Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 पर माय भारत, रायपुर द्वारा 25 जनवरी को विशाल युवा मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 पर माय भारत, रायपुर द्वारा 25 जनवरी को विशाल युवा मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को राज्य स्तर पर एक भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा अधिकाधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता हेतु प्रेरित करना है। यह रैली इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर से प्रारम्भ होगी, जिसमें युवाओं, माय भारत स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं तथा जनसामान्य की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अपील की जा रही है।

    इस अवसर पर श्री अर्पित तिवारी, उप निदेशक, माय भारत, रायपुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है, और एक सशक्त राष्ट्र की नींव तभी मजबूत होती है जब प्रत्येक युवा नागरिक जागरूक होकर निर्भीक, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान करता है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम युवाओं से आग्रह किया कि वे 25 जनवरी 2026 को अधिक से अधिक संख्या में रैली में सम्मिलित होकर “माय भारत – माय वोट” का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ तथा लोकतांत्रिक सहभागिता को जनआंदोलन का रूप दें। साथ ही उन्होंने युवाओं से यह भी अपील की कि वे MY Bharat Portal पर स्वयं को पंजीकृत (रजिस्टर) कर माय भारत के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें, ताकि देश निर्माण से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों में सहभागिता कर सकें।

    माय भारत, रायपुर द्वारा राज्य के समस्त युवा संगठनों, शिक्षण संस्थानों, इकाइयों, स्वयंसेवी समूहों एवं नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस रैली में सहभागिता कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 को ऐतिहासिक एवं प्रभावशाली बनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार

    July 8, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.