Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»केंद्रीय संचार ब्यूरो छत्तीसगढ़ ने तितिरगांव में ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
    छत्तीसगढ़

    केंद्रीय संचार ब्यूरो छत्तीसगढ़ ने तितिरगांव में ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशाल रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश, विशेषज्ञों ने सिखाए हाथ धोने के सही तरीके

    जगदलपुर – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा आज जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम तितिरगांव में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाकर की गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।

    समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री भूपेंद्र ठाकुर, ग्राम सरपंच श्रीमती खिरमानी कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती हेमलता त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री सुधांशु पांडे और स्वास्थ्य विभाग की श्रीमती सविता देवांगन की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में गीत-नाटक, चित्रकला और परिचर्चा जैसे विविध माध्यमों से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया गया।

    तकनीकी सत्र में स्वास्थ्य विभाग की श्रीमती सविता देवांगन ने स्वच्छ भारत अभियान की बारीकियों के साथ-साथ ‘हाथ धोने की सही विधि’ का प्रदर्शन किया। यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री सुधांशु पांडे ने “व्यवहार परिवर्तन” को स्वस्थ भारत की कुंजी बताते हुए साबुन से हाथ धोने और प्लास्टिक के त्याग पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र ठाकुर, सरपंच श्रीमती खिरमानी कश्यप और प्राचार्या श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने भी ग्रामीणों व छात्रों को स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया।

    जन-जागरूकता हेतु निकाली गई विशाल रैली को जनपद सदस्य और सरपंच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बस्तर विकास एवं सेवा संस्थान, कोंडागांव के 10 कलाकारों ने अपनी ज्ञानवर्धक और मनोरंजक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यार्थियों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सिकंदर ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और लता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

    इस गरिमामयी अवसर पर व्याख्याता निशा भदौरिया, अपर्णा राजपूत, रूपा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी श्री बी.एस. ध्रुव द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 16, 2026

    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण

    May 16, 2026

    जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.