Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»तेजस्वी की ताजपोशी, रोहिणी बोलीं- घुसपैठियों के हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ को मुबारक
    राजनीति

    तेजस्वी की ताजपोशी, रोहिणी बोलीं- घुसपैठियों के हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ को मुबारक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटनाः बिहार की राजनीति में रविवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

    सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई। तेजस्वी यादव बिहार में पार्टी के युवा चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनकी भूमिका एक विपक्षी नेता के तौर पर भी रही है। पार्टी के इस फैसले के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

    फैसला भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा

    पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद और मजबूत होगा। माना जा रहा है कि पार्टी का यह फैसला भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा है। इस नियुक्ति से आने वाले समय में बिहार की राजनीति में राजद की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    एक नए युग का शुभारंभ-राजद

    इस अवसर पर राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक नए युग का शुभारंभ। तेजस्वी यादव बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष।”

    कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक-रोहिणी

    इसी बीच, लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “सियासत के शिखर- पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक।”

    इससे पहले, रविवार को ही रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में पार्टी की मौजूदा स्थिति, नेतृत्व की भूमिका और आंतरिक हालात पर सवाल उठाए थे। रोहिणी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि घुसपैठियों ने पार्टी की कमान थाम ली है और लालू प्रसाद यादव की विरासत तबाह हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिहार कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, राहुल गांधी से न मिल पाने से नाराज नेता दिल्ली में देंगे धरना

    August 29, 2026

    “पहले कांग्रेस में राजनीतिक पितृसत्ता खत्म करें”, राहुल गांधी के बयान पर बांसुरी स्वराज का पलटवार

    August 26, 2026

    मनुस्मृति पर सवाल उठाने पर भड़के असम CM, कहा-‘राहुल गांधी पागल था, पागल है और पागल ही रहेगा’

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.