Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गर्लफ्रेंड ने किया इंकार तो सनकी बॉयफ्रेंड ने ऑफिस में गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या
    क्राइम

    गर्लफ्रेंड ने किया इंकार तो सनकी बॉयफ्रेंड ने ऑफिस में गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा, एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, आगरा में एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसे फेंक दिया। बॉयफ्रेंड सबसे पहले उसे ऑफिस बुलाया, जहां उसने गर्लफ्रेंड का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। सबूत को छुपाने के लिए उसके शव को बोरे में भरने की कोशिश करने लगा, लेकिन वो उस बोरे में नहीं आ पाई। आरोपी ने उसके बाद गर्लफ्रेंड के पैरे काटकर बोरे में भर दिया। बोरे में भरने के बाद फिर उसने लाश को 2 किमी दूर ले जाकर यमुना पुल पर फेंक दिया।

    आगरा में प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

    पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी बॉयफ्रेंड विनय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या के पीछे प्रेम संबंध और जलन को कारण बताया। बता दें विनय राजपूत और मिनसी का दो साल से अफेयर चल रहा था। पूछताछ में विनय ने बताया कि मिनसी किसी अन्य लड़के के साथ घूमती थी, जिससे वह नाराज रहता था। कई बार समझाने के बावजूद जब मिनसी नहीं मानी, तो उसने हत्या की योजना बनाई। शनिवार शाम मिनसी ने फोन कर कहा कि 6 फरवरी को उसके भाई की शादी है और वह शॉपिंग के लिए संजय प्लेस आ रही है। विनय ने उसे अपने ऑफिस बुलाया। ऑफिस में अन्य कर्मचारी छुट्टी पर थे, जिससे कोई गवाह नहीं था।

    चाकू से गला रेतकर और पैर काटकर हत्या

    मिनसी के आने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। गुस्से में विनय ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने शव को बोरे में भरने के दौरान पैरों को काटकर बोरे में फिट किया। रात को उसने मिनसी की ही एक्टिवा पर शव रखा और झरना नाले के जंगल में फेंकने निकला। लेकिन जवाहर पुल पर वाहन आने के कारण संतुलन बिगड़ा और बोरा गिर गया। घबरा कर उसने शव वहीं छोड़ दिया।

    पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया

    मिनसी घर देर तक नहीं पहुंची, तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस ने चार टीमों को लगाया और रात करीब 1 बजे हाईवे पर बोरे में लाश मिली। CCTV फुटेज से पता चला कि विनय स्कूटी पर शव ले जा रहा था। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया और 12 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चाकू और एक्टिवा भी बरामद की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.