Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच
    • दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म, वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती
    • जम्मू-कश्मीर:सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया…
    • छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
    • रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
    • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन – विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति का व्यावहारिक रास्ता
    • पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…
    • ‘निष्कलंक’, इस्तीफा क्यों?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»इनोवा से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त,लगा रखा था प्रेस का स्टीकर
    क्राइम

    इनोवा से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त,लगा रखा था प्रेस का स्टीकर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर- अंबिकापुर शहर में पत्रकारिता की आड़ में अवैध शराब तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लग्जरी इनोवा कार पर बड़े-बड़े अक्षरों में “प्रेस” लिखा हुआ था, जिसके जरिए मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। हालांकि आबकारी विभाग की सतर्कता से तस्करों की यह चाल नाकाम हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने दरिमा नवानगर थाना क्षेत्र के अडची गांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

    15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
    तलाशी के दौरान इनोवा कार से मध्य प्रदेश की 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त इनोवा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

    आरोपी पहले कर चुका है सरकारी शराब दुकान में काम
    गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह पूर्व में सरकारी शराब दुकान में काम करता था, लेकिन नौकरी से हटाए जाने के बाद उसने अवैध शराब तस्करी का रास्ता अपना लिया।

    आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार

    July 8, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.