रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि आज NHAI देश के समग्र अधोसंरचना विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग केवल सड़कें नहीं, बल्कि विकास की जीवनरेखा हैं। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक क्षमता, पर्यटन और स्थानीय उत्पाद देश के साथ-साथ वैश्विक बाजार से भी जुड़ रहे हैं।
क्षेत्रीय अधिकारी श्री लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा भी एनएचएआई की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भारतीय संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के उप महाप्रबंधक दिलीप सिंह मीणा, शुभम कुमार, प्रियांक कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार सिन्हा, संजीत सरकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- जम्मू-कश्मीर:सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया…
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन – विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति का व्यावहारिक रास्ता
- पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…
- ‘निष्कलंक’, इस्तीफा क्यों?
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

