Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू-कश्मीर:सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया…
    • छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
    • रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
    • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन – विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति का व्यावहारिक रास्ता
    • पानी से सराबोर मंडप में,फिल्मी ‘हीरो’ की तरह दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे किए अपनी शादी की रस्में…
    • ‘निष्कलंक’, इस्तीफा क्यों?
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»गणतंत्र दिवस पर पेंशनर्स और कर्मचारियों की एकजुटता
    छत्तीसगढ़

    गणतंत्र दिवस पर पेंशनर्स और कर्मचारियों की एकजुटता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ और राज्य कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से मनाया राष्ट्रीय पर्व

    रायपुर।
    भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को संयुक्त रूप से गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। आयोजन राजधानी रायपुर के मेरिन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के समीप स्थित राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे
    इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नामदेव ने भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगे झंडे की जय जैसे देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

    संविधान और एकता पर दिया गया संदेश

    संपूर्ण गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ए. के. चेलक द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वीरेन्द्र नामदेव ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और पेंशनर्स-कर्मचारियों की एकता को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं श्री ए. के. चेलक ने कहा कि कर्मचारी और पेंशनर दोनों एक ही व्यवस्था की दो कड़ियाँ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संयुक्त संघर्ष आवश्यक है।

    आजीवन सदस्यता ग्रहण

    इस अवसर पर सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री गोविंद राम बसोने ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की, जिसका उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

    बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य रहे उपस्थित

    समारोह में दोनों संगठनों के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। प्रमुख रूप से एडवोकेट पूरन सिंह पटेल, अनिल गोल्हानी, बी. एस. दसमेर, टी. पी. सिंह, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, आर. जी. बोहरे, जी. आर. बसोने, नागेन्द्र सिंह, बी. आर. रावत, डॉ. विनोद वर्मा, ओ. पी. पाल, सरोज खोबरागड़े, ए. के. घोष, उदय सिंह,देवेन्द्र टंडन,भवतुष सरकार, जालंधर निषाद,एम. एन. पाठक,नरसिंग राम, ओ. डी. शर्मा, अनिल पाठक, आर. के. साहू, एम. आर. वर्मा, अनिल तिवारी, व्ही. टी. सत्यम, शरद अग्रवाल, विंसेंट जोसफ, शैलेन्द्र सिन्हा, आर. के. टंडन, आर. के. दीक्षित, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, टी. एल. चंद्राकर, एस. सी. भटनागर, एन. के. कनौजे, आलोक पाण्डे, आर के पाण्डे सहित अनेक पेंशनर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    राष्ट्रीय एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने संविधान की रक्षा, देश की एकता-अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार

    July 8, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.