Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»63 साल की महिला ने 31 की उम्र के शख्स से रचाई शादी, नया पति बेटे से 6 साल छोटा, कपल ने खोली मैरिज एजेंसी
    अजब गजब

    63 साल की महिला ने 31 की उम्र के शख्स से रचाई शादी, नया पति बेटे से 6 साल छोटा, कपल ने खोली मैरिज एजेंसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जापान में 63 वर्षीय महिला ने 31 साल के युवक से शादी कर सबको चौंका दिया है. दिलचस्प बात यह है कि दूल्हा महिला के बेटे से भी 6 साल छोटा है.

    प्यार की कोई उम्र नहीं होती इसका सबूत हमें और आपको बार-बार देखने को मिलता है. अब प्यार का एक और सबूत सामने आया है. 63 साल की एक जापानी महिला ने 31 साल के व्यक्ति से शादी रचाई है. कमाल की बात तो यह है कि महिला का नया पति उसके खुद के बेटे से उम्र में छह साल छोटा है. अजराशी नाम की महिला ने खुलासा किया कि 2020 में उसकी नए पति से मुलाकात तब हुई जब उसे टोक्यो के एक कैफे में एक लावारिस मोबाइल फोन मिला. जब वह व्यक्ति फोन की तलाश में वापस आया तो अजरशी ने उसे तुरंत वापस कर दिया लेकिन भाग्यवश वे फिर मिले.

    किस्मत कनेक्शन वाली जोड़ी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात के एक हफ्ते बाद, दोनों एक ही ट्राम में थे और नंबर देने से पहले एक-दूसरे को पहचान चुके थे. अजराशी दो दशकों से ज्यादा समय से तलाकशुदा जिंदगी जी रही थीं और 48 साल की उम्र में तलाक लेने के बाद उन्होंने अकेली मां बनकर अपने बच्चे की परवरिश की थी. उसने डेटिंग ऐप्स पर साथी ढूंढने की कोशिश की और कुछ डेट्स पर भी गई, लेकिन फिर उसने अकेले रहने और कुत्तों की देखभाल करते हुए पालतू जानवरों के कपड़ों का बिजनेस चलाने का फैसला किया, हालांकि, ट्राम में उस युवक से मिलने के बाद, उसका प्यार फिर परवान चढ़ा और वे हर रात एक घंटे से ज्यादा समय तक फोन पर मीठी-मीठी बातें करने लगे.

    लोगों ने एज गैप पर मारे ताने 
    अजराशी ने कहा, ‘मैं चाहे किसी भी मुद्दे पर बात करूं, चाहे वह काम हो, रोजमर्रा की जिंदगी हो या शौक, वह समझता है, मैं महसूस कर सकती थी कि वह सचमुच मुझमें दिलचस्पी रखता है, और इससे मुझे खुशी होती थी’. अजराशी ने 2022 में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई और तब से दोनों का रिश्ता मजबूत चल रहा है. वे साथ मिलकर एक मैरिज एजेंसी भी चलाते हैं. इनकी लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कुछ यूजर्स उनकी इस प्रेम कहानी की सराहना कर रहे हैं तो वहीं कुछ अन्य लोग एज गैप पर ताने कस कर रहे हैं. जापान की यह प्रेम कहानी कोई नई नहीं है. पिछले महीने ही एक 23 साल का युवक अपनी क्लासमेट की 83 साल की दादी के प्यार में पड़ गया था. 60 साल की उम्र के अंतर के बावजूद, यह जोड़ा अब भी प्यार में है और साथ रह रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘काले रंग दा परांदा’ पर लड़की का जबरदस्त एक्सप्रेशंस, धमाकेदार डांस

    July 14, 2026

    स्कूल असेंबली में गाना बजते ही खुद को रोक नहीं पाई बच्ची, O Saki Saki पर दिखाई अदाएं

    July 13, 2026

    वो अनोखा गांव, जहां लोगों को छूने पर लगता है जुर्माना

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.