उत्तराखंड । राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मौजूद सदियों पुराना एक विशाल पेड़ गिर गया। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आने ये पेड़ गिर गया। यह घटना मंगलवार को हुई। गनीमत रही कि पेड़ सोमवार को नहीं गिरा, क्योंकि इस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।
पेड़ इतना विशाल था कि उसके गिरने से आस-पास का इलाका भी प्रभावित हुआ। गिरते हुए पेड़ का एक बड़ा हिस्सा पास की एक दुकान और मंदिर परिसर में स्थित पुलिस चौकी की चपेट में आ गया। पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ को सड़क से हटवाया। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो अगर पेड़ सोमवार को गिरा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending
- बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
- बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
- इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
- दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
- भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
- Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

