Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अजमेर स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की साजिश, मचा हड़ंकप
    BREKING NEWS

    अजमेर स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की साजिश, मचा हड़ंकप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर: अजमेर स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. तुरंत जांच एजेंसी ने सुरक्षा व्यव्सथा संभाली. दरअसल दादर एक्सप्रेस को उड़ाने की कथित धमकी की सूचना मिलते ही बुधवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ऑटो में बैठकर ट्रेन को उड़ाने की बात आपस में कर रहे थे. इस बातचीत की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई.

    तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर खंगाला जा रहा कॉल डिटेल

    सूचना पर अजमेर पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ, क्लॉक टावर थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. तीनों संदिग्ध युवकों को मौके से हिरासत में लेकर जीआरपी थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है, ताकि धमकी की गंभीरता और संदिग्ध बातचीत की पुष्टि की जा सके.

    इधर, संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म्स पर जांच अभियान तेज कर दिया गया है. डॉग स्क्वॉड, मेटल डिटेक्टर और बम डिस्पोजल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस कर्मियों ने सभी आने-जाने वाले यात्रियों की कड़ी तलाशी शुरू की और स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों की भी जांच की.

    यात्रियों के बैग, लगेज और संदिग्ध सामान को विशेष रूप से चेक किया जा रहा है.अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि तीनों युवक मज़ाक कर रहे थे या वास्तव में कोई गंभीर साजिश रची जा रही थी. स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा

    July 12, 2026

    राम मंदिर के बाद अब नागौर के बुटाटी धाम मंदिर में 22.74 करोड़ का गबन

    July 12, 2026

    अमरनाथ यात्रा से लौट रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 घायल, कई गंभीर

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.