Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो भूलकर भी न करें किचन से जुड़ी ये गलतियां…
    • ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा
    • महिला के साथ बर्बरता…सिर मुंडन किया पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए…
    • आज का राशिफल:शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ
    • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…
    • जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…
    • महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»एक परिवार ने नवजात बेटी के जन्म पर ‘बेटी हुई है’ बैनर और गुब्बारों से सजी कार के साथ मनाया अनोखा जश्न…
    अजब गजब

    एक परिवार ने नवजात बेटी के जन्म पर ‘बेटी हुई है’ बैनर और गुब्बारों से सजी कार के साथ मनाया अनोखा जश्न…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून- आज के दौर में जहां कई जगहों पर बेटियों को लेकर सोच अब भी बदलने की जरूरत है, वहीं देहरादून से आई एक प्यारी सी खबर लोगों का दिल जीत रही है. यहां एक परिवार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म को इतने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया कि सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

    देहरादून में एक परिवार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म को बेहद खुशी और गर्व के साथ मनाया. अस्पताल के बाहर खड़ी कारों को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल किसी त्योहार जैसा लग रहा था. कारों पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए थे, जिन पर ‘बेटी हुई है’ लिखा था. यह सादा लेकिन दिल को छू लेने वाला संदेश हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था.

    इस खास मौके का वीडियो बच्ची की मां के इंस्टाग्राम अकाउंट @_anandikshaa से शेयर किया गया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, और हमारे दिल भरे हुए हैं, और हमारा घर पूरा हो गया है. जिससे परिवार की खुशी साफ झलक रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य घर के बाहर इकट्ठा होकर बच्ची का स्वागत कर रहे हैं. कोई भावुक होकर आंखों में आंसू लिए दिख रहा है, तो कोई मुस्कुराते हुए इस पल को यादगार बना रहा है. वीडियो में एक टेक्स्ट भी नजर आता है, हमारी लक्ष्मी आ गई है. जिसमें बेटी को लक्ष्मी का रूप मानकर स्वागत किया गया है.

    यह वीडियो सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है. जहां अक्सर बेटियों के जन्म को उतनी खुशी से नहीं मनाया जाता, वहां इस परिवार ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर कर एक मिसाल पेश की है. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है. लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं और परिवार की सराहना कर रहे हैं.

    एक यूजर ने लिखा, हर लड़की को ऐसा परिवार मिले. दूसरे ने कहा, मैंने आपकी कार कॉलेज जाते समय देखी, मेरा दिन बन गया. वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, पिता के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं होती.

    (Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…

    April 15, 2026

    ‘डर लग रहा था…’, मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसी रही पाकिस्तानी महिला

    April 14, 2026

    धरती पर मौजूद एलियंस की दुनिया?…

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.