Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    राष्ट्रीय

    वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली – स्वतंत्रता दिवस 2026 को लाल किले से पहली बार राष्ट्रगीत- वंदे मातरम का पूरा गायन-वादन हुआ. वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम का गायन हुआ. लेकिन वंदे मातरम के पूरे गायन को लेकर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई. कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम शुरू किया तो उन्होंने इसे दो अंतरे के बजाय पूरा गाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि मौके पर मौजूद राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने गायन को बीच में रोकने के लिए इशारा भी किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने गीत जारी रखा और पूरा वंदे मातरम गाया.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम में आमतौर पर वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाते हैं. लेकिन इस दौरान गायक दल ने वंदे मातरम का पूरा गायन किया. पहले दो पारा के बाद, जब तीसरे की शुरुआत हुई, तो सोनिया गांधी इसे रोकने का इशारा करतीं नजर आईं. इसके बाद उनके बगल में खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी कुछ इशारा करने लगे. 

    घटना के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच भी इस मुद्दे पर बातचीत होती दिखाई दी. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष लालजी देसाई ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समझाते हुए वंदे मातरम का गायन पूरा करवाया. रिपोर्ट के अनुसार, गायन समाप्त होने के बाद भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी, लालजी देसाई के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करते नजर आए. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

    बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने एनडीटीवी से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को रोकने की कोशिश किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. 

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी वंदे मातरम के गायन को रोकने की घटनाएं हुई थीं. शहनवाज हुसैन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की लाल किले पर मौजूदगी नहीं होने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया. दरअसल कांग्रेस स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले का फिर से बहिष्कार किया और अपने कार्यालय में झंडा फहराया. लेकिन यहां भी विवाद की स्थिति बन गई. 

    कांग्रेस ने आरोपों को किया खारिज, जयराम रमेश ने दी सफाई

    बीजेपी के आरोपों के बाद कांग्रेस की ओर से सफाई सामने आई. एनडीटीवी की ही रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वंदे मातरम को लेकर किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वहां कोई विवाद नहीं हुआ था. जयराम रमेश के मुताबिक, सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कुर्सी देने के लिए कह रही थीं, क्योंकि खरगे काफी देर से खड़े थे. हालांकि, घटना के वीडियो और सामने आए बयानों के बाद अब यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन सकता है.

    राष्ट्रगीत को जानबूझकर रोकने पर हो सकती है सजा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है. अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को कानूनी संरक्षण देने का रास्ता साफ हो गया है. संसद के दोनों सदनों से पारित इस संशोधन के तहत अब ‘वंदे मातरम’ के गायन को जानबूझकर रोकना, उसमें बाधा डालना या उसका अपमान करना दंडनीय अपराध होगा. यह प्रावधान मौजूदा कानून में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के लिए लागू व्यवस्था के अनुरूप किया गया है.

    नए प्रावधान के मुताबिक, ‘वंदे मातरम’ के गायन को जानबूझकर बाधित करने या इसके सम्मान का अपमान करने पर अधिकतम तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है. इस तरह राष्ट्रीय गीत को भी राष्ट्रगान के समान वैधानिक सुरक्षा प्राप्त होगी. यह संशोधन 1971 के राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के दायरे को बढ़ाता है, जिसके तहत पहले राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान से जुड़े अपमान को दंडनीय बनाया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एम के स्टालिन पर ‘अपरकट’ वाले इशारे के बाद विजय की सफाई, जानबूझकर नहीं किया

    September 9, 2026

    तेलंगाना विधानसभा सदन में रो पड़े स्पीकर, कांग्रेस ने BRS नेता पर लगाया अपमान का आरोप

    September 9, 2026

    राहुल को झटका,‘चौकीदार चोर है’ मामले में बांबे HC ने 2019 का सम्मन रद्द करने से किया इनकार

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.