Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    • कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टला स्टेयरिंग फेल होने से बस रेलवे ट्रैक पर गिरी…
    BREKING NEWS

    दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टला स्टेयरिंग फेल होने से बस रेलवे ट्रैक पर गिरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद:  जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में  एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

    जानकारी के मुताबिक, दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर जा रही पायल ट्रेवल्स की बस कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच पहुंची ही थी कि अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग अचानक काम करना बंद कर गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क किनारे गहरी ढलान से फिसलते हुए सीधे रेलवे ट्रैक के पास जा अटकी।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस बीच चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए आगे आते हुए पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के अनुसार, घायलों की स्थिति सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन गुजर रही होती, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। समय पर राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। बाद में क्रेन की सहायता से बस को बाहर निकाला गया। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

    September 22, 2026

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.