Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अमेरिका से आई यात्री की राजा भोज एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी गायब, शिकायत से हड़कंप
    क्राइम

    अमेरिका से आई यात्री की राजा भोज एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी गायब, शिकायत से हड़कंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल : मध्य प्रदेश के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक महिला यात्री ने अपने चेक-इन बैग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ज्वैलरी गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। अमेरिका से भोपाल पहुंची यात्री शालिनी बाफना का दावा है कि उनके बैग में रखी हीरे की चेन, अंगूठी सहित अन्य कीमती जेवरात नहीं मिले। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के जरिए इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

    बैगेज स्कैनिंग रिपोर्ट

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने सीआईएसएफ (CISF) की मदद से सीसीटीवी फुटेज और बैगेज स्कैनिंग रिपोर्ट की गहन जांच कराई। जांच के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने चोरी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार, शनिवार सुबह 10:20 बजे बैग की स्कैनिंग के दौरान उसमें किसी भी प्रकार की ज्वैलरी या संदिग्ध सामग्री नजर नहीं आई। प्रथम दृष्टया जांच में किसी भी तरह की चोरी या गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है।

    अब एयरलाइंस पर नजर

    एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट इंडिगो एयरलाइंस को सौंप दी है। चूंकि यात्री अमेरिका से भोपाल आई थीं, इसलिए यह भी जांच का विषय है कि ज्वैलरी पहले ही गायब हो चुकी थी या भोपाल एयरपोर्ट पर हुई। शालिनी बाफना को भोपाल से सुबह 11:00 बजे इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जाना था। इंडिगो प्रबंधन अब विमान में लोडिंग-अनलोडिंग के समय के फुटेज और कर्मचारियों की गतिविधियों की जांच कर रहा है और शिकायतकर्ता के संपर्क में है।

    सस्पेंस बरकरार

    फिलहाल साक्ष्यों के अभाव में मामला संदिग्ध बना हुआ है। हालांकि, डेढ़ करोड़ रुपये की ज्वैलरी से जुड़ी इस कथित घटना ने यात्रियों के बीच एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है। आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.