Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर सड़क को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के देहूंघाट क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सड़क को लेकर हुए विवाद के दौरान शख्स अचानक जमीन गिर पड़ा। इसके बाद उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

