Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए आमिर खान को मिला स्पेशल रिकॉग्निशन अवॉर्ड
    छत्तीसगढ़

    ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए आमिर खान को मिला स्पेशल रिकॉग्निशन अवॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को उनकी हालिया रिलीज़ ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए देशभर के सिनेमा एग्ज़िबिटर्स ने स्पेशल रिकॉग्निशन अवॉर्ड से नवाजा। ये सम्मान फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ को प्रोत्साहित करने और थिएटर में पारिवारिक दर्शकों को फिर से जोड़ने के लिए दिया गया।

    ‘सितारे ज़मीन पर’ को आमिर की क्लासिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का भावनात्मक सीक्वल माना जा रहा है। इसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानियां सिनेमाघरों में भी अपना जादू बिखेर सकती हैं।

    थिएटर में फिल्मों की वापसी का जश्न
    मुंबई में आयोजित इस खास शाम में PVR INOX पिक्चर्स और सिनेपोलिस के नेतृत्व में देशभर के एग्ज़िबिटर्स शामिल हुए। आमिर खान जब समारोह में पहुंचे, तो उन्हें छोटी-छोटी भावनात्मक स्मृतियाँ भेंट की गईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

    10 नए चेहरे, एक दिल छू लेने वाली कहानी
    ‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख के साथ 10 नए कलाकार नज़र आए, जिनमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।

    फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। पटकथा दिव्य निधि शर्मा की है, गीत अमिताभ भट्टाचार्य के और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है।

    सिनेमाघरों की जीत, ओटीटी के दौर में
    इस दौर में जब ज्यादातर फिल्में डायरेक्ट ओटीटी रिलीज़ का रास्ता चुन रही हैं, आमिर खान ने ‘सितारे ज़मीन पर’ को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का जोखिम उठाया, जो सफल साबित हुआ। फिल्म ने न सिर्फ परिवारों को थिएटर में खींचा, बल्कि यह भी दिखाया कि सिनेमा का जादू बड़े पर्दे पर ही पूरा होता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ

    August 4, 2026

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू

    August 4, 2026

    पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.