Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    • मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद
    • राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
    • रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
    • मामूली विवाद में बाउंसर को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट
    • ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया दावा, कहा-10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार
    राजनीति

    AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया दावा, कहा-10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ा दावा किया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे सोर्स कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, SIR को लेकर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे है। इसके अलावा ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की भी मांग कर रहे है।

    विपक्ष ने प्रदर्शन किया शुरू

    बता दें कि चुनावी मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और पारदर्शिता की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग (ECI) के मुख्यालय निर्वचन सदन की ओर मार्च शुरू किया। मार्च को देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोग के कार्यालय की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्षी नेता हर हाल में निर्वचन सदन तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि हम वहां जरूर जाएंगे। जो करना पड़ेगा, किया जाएगा।

    नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बीजेपी पर निशाना

    धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में किए गए बदलावों का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर सवाल खड़े किए।

    यादव ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े पैनल से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर केंद्र सरकार के एक मंत्री को शामिल किया गया है। उन्होंने संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन का भी हवाला देते हुए बीजेपी की आलोचना की।

    बैरिकेडिंग तोड़ने के सवाल पर बोले- जो जरूरी होगा करेंगे

    मार्च को बैरिकेडिंग से रोके जाने की स्थिति पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारी निर्वचन सदन तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी देश के नागरिक हैं और लोकतंत्र, मतदाता सूची तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) जैसे मुद्दों की चिंता करते हैं।

    कांग्रेस सांसद ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली में भारी पुलिस तैनाती को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की तुलना आपातकाल जैसी स्थिति से की। मसूद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के बाद भी उन्हें इस्तीफे पर विचार करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार

    October 9, 2026

    ‘मुस्लिम और जाति के नाम पर वोट मांगने वाले सफल नहीं होंगे’, ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर निशाना

    October 9, 2026

    उपचुनाव के नतीजों : पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK को एक-एक सीट पर बढ़त

    October 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.