Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हादसा: लिफ्ट में फूट गए गुब्बारे, लगी आग…
    मुख्य समाचार

    हादसा: लिफ्ट में फूट गए गुब्बारे, लगी आग…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: मुंबई के गोरेगाव इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां की एक इमारत की लिफ्ट के भीतर गैस के गुब्बारों में बड़ा विस्फोट हो गया. इस घटना से डरे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग सामान वहीं छोड़कर एकदम से बाहर भागे, लेकिन फिर भी दो लोग घायल हो गए. रूह कंपा देने वाली ये घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. 

    लिफ्ट के भीतर घुसते ही गुब्बारों में ब्लास्ट

    सामने आए फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने सामान के साथ लिफ्ट के भीतर घुसती है. उसके साथ ही एक शख्स एक थैली के भीतर गैस वाले गुब्बारे का गुच्छा लिए लिफ्ट के अंदर आता है.  एक अन्य लड़का भी इस दौरान लिफ्ट में घुसा. लिफ्ट बंद होने ही वाली थी कि एक दम से गुब्बारों में जोरदार धमाका हुआ और आग का तेज गुब्बार उठा. इतने में अंदर मौजूद लोग सामान वहीं छोड़कर तुरंग बाहर भागे. हालांकि इस घटना में एक युवक और युवती घायल हुए हैं.

    लिफ्ट बंद हो गई होती तो क्या होता?

     लिफ्ट के भीतर हुआ ये धमाका डरा देने वाला है. सोचिए अगर लिफ्ट बंद हो गई होती तो क्या होता. किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिलता. इस हादसे में किसी को भी और बड़ा नुकसान हो सकता था. गनीमत ये रही कि जिस वक्त गुब्बारों में ब्लास्ट हुआ, लिफ्ट खुली हुई थी और सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए. लेकिन फिर भी दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं.

    Latest and Breaking News on NDTV

    गैसे वाले गुब्बारे कितने खतरनाक हैं, देख लें

    गुब्बारे के गुच्छे को देख ऐसा लग रहा है कि सोसायटी में किसी बर्थडे पार्टी या फिर किसी और फंक्शन के लिए इनको ले जाया जा रहा था. लेकिन लिफ्ट ऊपर पहुंचने से पहले ही उसमें विस्फोट हो गया. इस घटना ने चिंता इसलिए भी बढ़ा दी है, क्यों कि अक्सर बच्चे गैस वाले गुब्बारों से खलते नजर आते हैं. ये गुब्बारे कितने खतरनाक हो सकते हैं, ये जानने के लिए मुंबई की ये घटना काफी है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गोरेगाव पुलिस ने गैस गुब्बारा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.