Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीचर ने दिया A से Z तक लिखने का होमवर्क, तो बच्चे ने भी कर दिया कमाल
    • चेकोस्लोवाकिया में जन्म, बचपन में अलग हुए मां-बाप, आध्यात्म की तलाश में आई भारत, बन बैठी आइटम गर्ल
    • RSS मुख्यालय नागपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री महाराज लोगों से कहा कि चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो… 
    • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सौंपा पट्टा,केलो विहार के पात्र हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक…
    • दोपहर में घर से निकलना मुश्किल,भीषण गर्मी का कहर : 23 जिलों में लू का अलर्ट, पारा 43°C पार
    • खुद ही रीस्टार्ट हो जाएगा आपका Samsung फोन, बार-बार करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
    • पोषण निगरानी ऐप: कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग-प्रो. लिंडसे जैक्स
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“खुद कुछ हासिल करो”,अमीषा पटेल ने जाकिर खान पर बोला हमला
    मनोरंजन

    “खुद कुछ हासिल करो”,अमीषा पटेल ने जाकिर खान पर बोला हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 35 दिन बाद भी फिल्म का थिएटर में गजब का बोलबाला है। लोग फिल्म के हर किरदार से लेकर डायलॉग के दीवाने हो गए हैं। ऐसे में जहां कई सितारें फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो इसे प्रोपगेंडा बता रहे हैं। कुछ समय पहले इसी को लेकर मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने एक ऐसा बयान दिया था जिससे हर कोई हैरान रह गया था। क्योंकि अवॉर्ड शो के दौरान कहा था कि ‘धुरंधर’ की सफलता से पूरी फिल्म इंडस्ट्री जल रही है।’ इसपर अमीषा पटेल ने पहले भी तीखा प्रहार किया था और अब एक बार फिर उनका गुस्सा जाकिर खान पर उतरा है। जिसे सुनकर हर कोई कह रहा है कि अमीषा का गुस्सा देखकर कोई भी डर जाए।

    अमीषा पटेल ने जाकिर खान पर बोला हमला

    अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल संग खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जाकिर खान से कोई निजी दुश्मनी है, तो उन्होंने स्पष्ट किया, “मेरी उनसे कोई नाराजगी नहीं है और न ही मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानती हूं। लेकिन मुझे एक बात खटकती है। आजकल इन कॉमेडियन्स के लिए मंच पर खड़े होकर किसी कामयाब इंसान का मजाक उड़ाना बहुत आसान हो गया है। मेरा मानना है कि किसी को नीचा दिखाने से पहले आप खुद कुछ हासिल करके दिखाइए। एक बार सुपरस्टार बनकर तो देखिए, फिर जब लोग आपका मजाक उड़ाएंगे, तब मैं देखना चाहती हूं कि आप उसे कैसे लेते हैं।”

    इंडस्ट्री की जलन वाले दावे पर उठाए सवाल 

    विवाद की जड़ जाकिर खान का वह बयान है जो उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दिया था। जाकिर ने मजाकिया लहजे में कहा था कि भले ही पूरी इंडस्ट्री ‘धुरंधर’ की तारीफ में सोशल मीडिया पोस्ट डाल रही हो, लेकिन अंदर ही अंदर सबकी ‘जली’ हुई है। इस पर पलटवार करते हुए अमीषा ने पूछा, “जाकिर को आखिर यह सब बताया किसने? क्या इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें फोन करके कहा कि ‘हाय राम, धुरंधर हिट हो गई और हम बहुत असुरक्षित (Insecure) महसूस कर रहे हैं’? सच तो यह है कि ‘धुरंधर’ की सफलता ने लोगों को प्रेरित किया है। कई एक्टर्स ने इसकी तारीफ की और कहा कि हमें इस फिल्म से सीखने की जरूरत है। मैं उन 10 लोगों के नाम जानना चाहती हूं जिन्होंने जाकिर को फोन करके अपनी जलन के बारे में बताया।”

    निगेटिविटी न फैलाने की सलाह

    अमीषा पटेल ने पहले भी ट्वीट कर जाकिर को सलाह दी थी कि उन्हें इस तरह की नकारात्मकता नहीं फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे की सफलता का सम्मान करते हैं। अमीषा के मुताबिक, कॉमेडी के नाम पर किसी की मेहनत और कामयाबी को कमतर आंकना गलत है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग अमीषा की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं जाकिर के फैंस इसे महज एक ‘मजाक’ के तौर पर देखने की सलाह दे रहे हैं। अब देखना यह है कि ‘सख्त लौंडा’ फेम जाकिर खान अमीषा की इस ‘क्लास’ पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेकोस्लोवाकिया में जन्म, बचपन में अलग हुए मां-बाप, आध्यात्म की तलाश में आई भारत, बन बैठी आइटम गर्ल

    April 25, 2026

    Don 3: Ranveer Singh ने Farhan Akhtar को वापस किए 10 करोड़ रुपये

    April 24, 2026

    ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’

    April 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.