Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत
    BREKING NEWS

    कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ और ‘बिग बॉस 13’ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार देर रात उन्हें कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा। उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रात करीब 12:30 बजे कूपर अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। जरीवाला को उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी ने उपनगरीय मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें रात करीब 11:15 बजे अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए’’ और बाद में ‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी। शेफाली की अचानक मौत पर कई हस्तियों ने दुख जताया है।

    गायक मीका सिंह ने कहा कि वह अपनी सबसे प्यारी दोस्त जरीवाला की मृत्यु की खबर सुनकर हैरान हैं। सिंह ने लिखा, ‘‘मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है… हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गई हैं। अब भी यकीन नहीं हो रहा है। आपको हमेशा आपकी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।’’

    अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लिखा, ‘‘मैं यह खबर सुनकर लगे सदमे से उबर नहीं पा रही हूं… मेरा दिल टूट गया है।’’ अभिनेता अली गोनी ने लिखा, ‘‘आपकी आत्मा को शांति मिले शेफाली।’’ शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा’’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?

    July 25, 2026

    Breaking News : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    ‘हम्म जो डर गया वो मर गया’, सलमान खान की पोस्ट से फैंस के बिच मची हलचल, लोगो ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.