नवा रायपुर अटल नगर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं । दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश के तहत दो उप सचिव और एक अवर सचिव स्तर की महिला अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है ।
विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है:
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 1 | श्रीमती सरोजनी टोप्पो (उप सचिव) | आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग | यथावत (कोई बदलाव नहीं) |
| 2 | श्रीमती सरोज उईके (उप सचिव) | आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग | खनिज साधन विभाग |
| 3 | श्रीमती कुसुम कुजूर (अवर सचिव) | स्कूल शिक्षा विभाग | आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग |
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से और अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी ।

