Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»आखिर कितनी होती है एयर होस्टेस की सैलरी?, हर महीने कमाती है इतने पैसे
    अजब गजब

    आखिर कितनी होती है एयर होस्टेस की सैलरी?, हर महीने कमाती है इतने पैसे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एयर होस्टेस या केबिन क्रू का जॉब युवाओं खासकर लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर है. यूनिफॉर्म, हाई फ्लाइट्स, अलग-अलग शहरों और देशों की यात्रा – यह सब देखकर लगता है कि कमाई भी जबरदस्त होगी. लेकिन क्या सच में ऐसा है?

    हाल ही में सोशल मीडिया पर आकाश एयर (Akasa Air) की केबिन क्रू अस्वथि अशोक ने केबिन क्रू की सैलरी का खुलासा किया, जिसे देखकर कई लोगों को हैरानी हुई. अस्वथि अशोक ने अपनी पोस्ट और रील्स में साफ बताया कि फ्रेशर केबिन क्रू (जिन्हें अभी ट्रेनिंग पूरी करके लाइन पर भेजा गया हो) को भारत में डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर कितनी सैलरी ऑफर की जाती है. आइये आपको डिटेल में बताते हैं इनकी कमाई.

    अनुभव के साथ बढ़ती है कमाई
    अस्वथि ने बताया कि नए जॉइनिंग पर ₹35,000 से ₹45,000 प्रति महीना मिलता है. अनुभव होने पर यह सैलरी बढ़कर ₹60,000 से ₹80,000 प्रति महीना तक पहुंच जाती है. अगर क्रू इंटरनेशनल शॉर्ट हॉल फ्लाइट्स पर जाती है तो कमाई ₹70,000 से ₹1.5 लाख तक हो सकती है. लॉन्ग हॉल इंटरनेशनल रूट्स पर तो ₹1.5 लाख से ₹3 लाख या उससे भी ज्यादा महीना कमा सकते हैं. सैलरी सिर्फ बेस पे पर नहीं टिकी होती. असली कमाई फ्लाइंग ऑवर्स, लेओवर अलाउंस और अन्य बेनिफिट्स से होती है. अस्वथि ने बताया कि प्रति फ्लाइंग ऑवर ₹500 से ₹1,500 एक्स्ट्रा मिलता है. अगर कोई क्रू मेंबर महीने में 60 से 90 घंटे फ्लाइट करती है तो यह अतिरिक्त राशि ₹30,000 से ₹90,000 तक हो सकती है. लेओवर (रात रुकने) पर प्रति रात ₹1,500 से ₹6,000 तक अलाउंस मिलता है, जो देश के हिसाब से बदलता रहता है.

    कंपनी पर भी करता है निर्भर
    भारतीय एयरलाइंस जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट, आकाश एयर, एयर इंडिया आदि में शुरुआती सैलरी लगभग इसी रेंज में है. आकाश एयर में एंट्री लेवल क्रू को ट्रेनिंग के बाद ₹38,000 से ₹42,000 महीना मिलता है, जो अनुभव के साथ बढ़ता है. इंटरनेशनल एयरलाइंस जैसे एमिरेट्स, कतर एयरवेज आदि में सैलरी और भी आकर्षक होती है, जहां टैक्स फ्री इनकम और बेहतर अलाउंस मिलते हैं. केबिन क्रू की सैलरी स्ट्रक्चर तीन मुख्य हिस्सों में बंटी होती है– बेस सैलरी (फिक्स्ड), फ्लाइंग पे (प्रति घंटा) और लेओवर/नाइट स्टॉप अलाउंस. जितने ज्यादा फ्लाइंग ऑवर्स, उतनी ज्यादा कमाई. पीक सीजन, नाइट फ्लाइट्स और इंटरनेशनल रूट्स पर कमाई और बढ़ जाती है. इसके अलावा कई एयरलाइंस फ्री या डिस्काउंटेड टिकट्स, हेल्थ इंश्योरेंस, यूनिफॉर्म अलाउंस और परफॉर्मेंस बोनस भी देती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फनी साउंड पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते ही हंसी से लोटपोट हो गए लोग

    June 19, 2026

    बाकी दुनिया से सालों आगे है भारत…’ UPI का लाइव जादू देख फटी रह गईं इस विदेशी मेम की आंखें

    June 18, 2026

    साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.