Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…
    • पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन
    • चांदी की कीमतों में 5000 रूपए की गिरावट, सोना भी 1850 रूपए टूटी, जानिए आपके शहर के रेट
    • BJP सरकार से बात-चित होने से पहले CJP की दो टूक, कहा-‘पहले इस्तीफा, फिर वार्ता’
    • दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…
    • छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया वापस…
    • नकली 500 के नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने दबोचा…
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया वापस…
    छत्तीसगढ़

    छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया वापस…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर – छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला वापस ले लिया है। री-एग्जाम का नोटिफिकेशन रद्द होने से छात्रों ने राहत की सांस ली है।

    विश्वविद्यालय द्वारा री-एग्जाम की घोषणा के बाद एलएलबी के छात्रों ने इसका कड़ा विरोध किया था। उनका कहना था कि दोबारा परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे परीक्षा की तैयारी करना संभव नहीं है।

    छात्रों ने पहले विभागाध्यक्ष से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि री-एग्जाम का नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के बढ़ते विरोध और परिसर में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंततः अपना निर्णय वापस लेते हुए री-एग्जाम संबंधी अधिसूचना निरस्त कर दी।

    गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले BA-LLB परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप सामने आए थे। मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी थी।

    इसके आधार पर प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया था, लेकिन छात्रों के विरोध के बाद अब यह निर्णय वापस ले लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…

    July 24, 2026

    नकली 500 के नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने दबोचा…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.