Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»बंगाल में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ममता के निर्वाचन क्षेत्र में 47000 वोटर्स बाहर होने से गरमाई सियासत
    राजनीति

    बंगाल में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ममता के निर्वाचन क्षेत्र में 47000 वोटर्स बाहर होने से गरमाई सियासत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेक चल रहे घमासान के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा हो गया है। मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। इन मतदाता सूचियों के प्रकाश के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भबानीपुर में नए सिरे से राजनीतिक हलचल पैदा कर हो गई है। भबानीपुर से 47000 से अधिक वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। वहीं 14,000 से अधिक नामों को विचाराधीन कैटेगरी में रखा गया। है। बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निर्वाचन क्षेत्र से 11000 नाम बाहर हुए हैं।

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एसआईआर के मुद्दे पर राजनीतिक गहमागहमी जारी है। दक्षिण कोलकाता का भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र व्यापक रूप से ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। ममता बनर्जी ने पहले ही चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र से कई लोगों के नाम वोटिंग लिस्ट से बाहर किए जा रहे हैं।

    पिछले विधानसभा चुनाव में भबानीपुर में थे 206295 वोटर्स

    बंगाल में पिछले साल चार नवंबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू हुई थी। तब भबानीपुर विधानसभा में 2,06,295 मतदाता थे। पिछले साल 16 दिसंबर को प्रकाशित मसौदा सूची में भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 44,786 नामों को हटाए जाने की जानकारी दी गई थी। शनिवार को जारी अंतिम सूची में 2324 और नाम हटा दिए गए।

    58 हजार वोटों से भबानीपुर जीती थीं ममता बनर्जी

    भबानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से हटाए गए नामों की कुल संख्या 47094 हो गई। यह संख्या 2021 के भबानीपुर उपचुनाव में बनर्जी द्वारा हासिल किए गए 58,000 से अधिक वोटों के अंतर से लगभग 11,000 कम है। हटाए गए नामों के अलावा, 14,154 मतदाताओं को विचाराधीन श्रेणी में रखा गया है, जिन पर अंतिम निर्णय दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर है।

    भबानीपुर में गरमाई सियासत

    यदि अंततः इन नामों को सूची से हटा दिया जाता है, तो निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की कुल संख्या में काफी कमी आ सकती है। इस घटनाक्रम ने विधानसभा चुनाव से पहले तीव्र अटकलों को जन्म दे दिया है। भबानीपुर सीट पर हटाए गए मतों की संख्या राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र हाल के वर्षों में कड़े मुकाबलों का गवाह बन चुका है।

    नंदीग्राम से हार के बाद भबानीपुर से उपचुनाव जीती थीं ममता बनर्जी

    2021 के विधानसभा चुनावों में, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने 28,000 से अधिक वोटों के अंतर से भबानीपुर सीट जीती थी। नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी के लिए उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए चट्टोपाध्याय ने कुछ महीनों बाद यह सीट खाली कर दी थी। उस समय उपचुनाव में ममता बनर्जी ने 58,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की और भबानीपुर पर अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली। हालांकि, भाजपा बार-बार दावा करती रही है कि 2026 में पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज करेगी।

    भबानीपुर में अब पर्याप्त मतदाता नहीं हैं जो इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की जीत सुनिश्चित कर सकें।सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में विपक्ष नेता

    भबानीपुर में बीजेपी का दांव

    विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हाल के महीनों में भबानीपुर क्षेत्र का लगातार दौरा किया है और इसे आगामी विधानसभा चुनावों में प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में पेश किया है। मतदाता सूची में संशोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए मजूमदार ने शनिवार को कहा कि हटाए गए नाम दोहराव वाले मतदाताओं या मृत मतदाताओं से संबंधित हैं।

    सूची प्रकाशित होने के बाद भी, अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करने का अवसर है। अब तक लगभग 47,000 नाम हटाए जा चुके हैं। लेकिन चाहे जो भी हो, मुझे नहीं लगता कि ममता बनर्जी इस बार भबानीपुर से चुनाव लड़ने का साहस दिखाएंगी।सुकांत मजूमदार, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष

    टीएमसी का बीजेपी पर आरोप

    तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के दावों को राजनीतिक बयानबाजी बताकर खारिज कर दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं। वे अब भी अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता ने दावा किया कि पुनः आवेदन करने का अवसर है। इसे अंतिम निर्णय मानना ​​गलत होगा। हम सभी निर्वाचन आयोग और भाजपा के गंदे खेल को जानते हैं, लेकिन इससे कोई उन्हें फायदा नहीं मिलेगा।

    पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में अंतिम मतदाता सूची में हटाए गए नामों की संख्या 10,994 है। यहां से विपक्ष के नेता विधायक हैं। नंदीग्राम में न्यायिक निर्णयाधीन दस्तावेजों वाले मतदाताओं की संख्या 8,819 है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    June 30, 2026

    कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष

    June 28, 2026

    पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.