Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»ए.आई दे रहा नए हुनर सीखने का अवसर…
    लेख-आलेख

    ए.आई दे रहा नए हुनर सीखने का अवसर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के भारत मंडपम में पहला ‘इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट समिट’ आयोजित करने का भारत का फैसला केवल तकनीकी या कूटनीतिक नहीं, बल्कि यह एक गहरे बदलाव का संकेत है। यह बदलाव इस बात से जुड़ा है कि आने वाले समय में काम कैसे होगा। नौकरियां कैसे मिलेंगी? लोग अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाएंगे? आज आम धारणा यह बन रही है कि आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस यानी ए.आई. लोगों की नौकरियां छीन लेगा। लेकिन सच्चाई इससे कहीं अलग है। ए.आई. काम को खत्म नहीं कर रहा, बल्कि पुराने और जड़ हो चुके रोजगार के तरीकों को बदल रहा है और लोगों को नए हुनर सीखने के लिए प्रेरित कर रहा है।

    ए.आई. खासतौर पर उन कामों को बहुत तेजी से और सटीक तरीके से कर सकता है, जो बार-बार दोहराए जाते हैं और जिनमें ज्यादा रचनात्मक सोच की जरूरत नहीं होती। जैसे रिपोर्ट बनाना, डाटा का विश्लेषण करना, सामान्य कोड लिखना, ग्राहक सेवा के सवालों के जवाब देना या दस्तावेजों को व्यवस्थित करना। पहले इन कामों के लिए बड़ी संख्या में जूनियर कर्मचारियों की जरूरत होती थी। अब वही काम ए.आई. कुछ ही मिनटों में कर सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि काम खत्म हो गया, बल्कि इसका मतलब यह है कि काम की प्रकृति तेजी से बदल रही है।

    इतिहास गवाह है कि हर नई तकनीक ने पुराने कामों को बदला है लेकिन साथ ही नए अवसर भी पैदा किए हैं। जब मशीनें आईं, तो हाथ से काम करने वाले कारीगरों की जरूरत कम हुई, लेकिन इंजीनियर, मशीन ऑप्रेटर और मैनेजर जैसे नए पेशे सामने आए। 1990 के दशक में कम्प्यूटर आए, तो टाइपिस्ट और क्लर्क की जरूरत कम नहीं हुई, बल्कि वे भी कम्प्यूटर सीख कर काम में तेजी लाए। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डिजिटल मार्कीटिंग विशेषज्ञ और डाटा विश्लेषक जैसे नए पेशे पैदा हुए। आज ए.आई. उसी प्रक्रिया का अगला चरण है। 
    ए.आई. की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह इंसानों की जगह लेने की बजाय उनकी क्षमता को बढ़ाता है। ए.आई. जानकारी दे सकता है, सुझाव दे सकता है और कई कामों को आसान बना सकता है लेकिन अंतिम निर्णय लेना, सही दिशा तय करना और जटिल समस्याओं को समझना अभी भी इंसानों की जिम्मेदारी है।

    उदाहरण के लिए, ए.आई. कोड लिख सकता है लेकिन यह तय करना कि उस कोड का इस्तेमाल कैसे होगा और वह किसी कंपनी या समाज के लिए कितना उपयोगी होगा, यह इंसान ही तय करता है। इसी तरह, ए.आई. डॉक्टर की मदद कर सकता है लेकिन मरीज के साथ बातचीत करना और उसकी बीमारी व भावनाओं को डॉक्टर ही समझ सकता है। इस बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह है कि अब केवल डिग्रीधारी होना काफी नहीं होगा। अब सबसे जरूरी है लगातार नए हुनर सीखना। इसमें सोचने की क्षमता, समस्या सुलझाने की योग्यता, रचनात्मकता और नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता विकसित करने की जरूरत है। 

    भारत के लिए यह बदलाव एक बड़ी चुनौती होने के साथ एक बड़ा अवसर भी है। भारत की युवा आबादी, मजबूत डिजिटल ढांचा और तेजी से बढ़ती तकनीकी क्षमता इसे ए.आई. युग में अग्रणी बना सकती है। भारत ने पहले ही डिजिटल पहचान, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। अब ए.आई. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और शासन जैसे क्षेत्रों में सुधार ला सकता है। यदि भारत अपने युवाओं को ए.आई. के साथ काम करने के लिए तैयार कर लेता है, तो वह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ए.आई.-सक्षम राष्ट्र बन सकता है। लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाज में असमानता बढ़ सकती है, जहां कुछ लोग आगे बढ़ेंगे तो बाकी पीछे छूट जाएंगे। इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट समिट में 30 से अधिक देशों की भागीदारी से भारत इस बदलाव में आगे बढ़ कर नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। यह समिट केवल तकनीक के बारे में नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के बारे में है, कि ए.आई. का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। सच्चाई यह है कि ए.आई. काम का अंत नहीं है, बल्कि हुनरमंद युग की शुरुआत है।-दिनेश सूद, ओरेन इंटरनैशनल के संस्थापक एम.डी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूपीआई पर कोई भी शुल्क सही नहीं

    August 25, 2026

    क्या ‘दिमागी नक्सलवाद’ ज्यादा खतरनाक है?

    August 25, 2026

    धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.