Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोचा था पहाड़ों में WFH करूंगा,पहाड़ों की खूबसूरती देख दिल्ली छोड़ मनाली रहने गया युवक, 2 महीने में ही लौट आया वापस…
    • कॉल सेंटर में रील बनाना पड़ा भारी, महिला कर्मचारी की गई नौकरी, सेवा समाप्त…
    • बेमेतरा : जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
    • रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
    • PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»AINRC नेता एन रंगासामी ने ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री
    BREKING NEWS

    AINRC नेता एन रंगासामी ने ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेता एन रंगासामी ने बुधवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। एन रंगासामी के अलावा भाजपा के के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्ण राव ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बता दें कि ए नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे पिछली पुडुचेरी सरकार में गृहमंत्री थे।

    पुडुचेरी में फिर बनी गठबंधन सरकार

    9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में AINRC ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 12 सीटों पर जीत दर्ज की। उनके गठबंधन सहयोगी भाजपा ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 4 सीटों पर विजय हासिल की, जबकि AIADMK और लाचित जननायगा काची ने 1-1 सीट जीती। इस तरह 30 सदस्यीय विधानसभा में NDA की कुल संख्या 18 हो गई।

    मुख्यमंत्री के तौर पर पांचवां कार्यकाल

    एन रंगासामी का यह मुख्यमंत्री के रूप में पांचवां कार्यकाल है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी। कांग्रेस में रहते हुए वे 2001 से 2006 और फिर 2006 से 2008 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने 2011 में कांग्रेस से अलग राह अपनाई और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस की स्थापना की। उसी वर्ष विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।

    इसके बाद AINRC-नीत NDA गठबंधन के नेता के तौर पर वे 2021 से 12 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। अब 2026 के विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन की जीत के बाद वे लगातार दूसरी बार और कुल पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं।

    बाकी मंत्री जल्द शपथ लेंगेः एन. रंगासामी

    शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने कहा, ‘मुझे इस बात से बेहद खुशी हो रही है कि मैंने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाला है। हम लोगों की भलाई और राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। मेरी सरकार हर उस कदम को लागू करेगी, चाहे वह किसी खास काम में तेज़ी लाना हो या नई योजनाएं शुरू करना, जिससे राज्य के विकास में मदद मिले। बाकी मंत्री भी जल्द ही अपने पद की शपथ लेंगे।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…

    August 19, 2026

    अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…

    August 18, 2026

    सांसद सतीश पूनिया पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.