Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    मनोरंजन

    बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2026 में एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा. इस पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ने कान्स में हमेशा की तरह अपने हर लुक्स से फैंस को इम्प्रेस किया. फिलहाल दिवा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं बावजूद इसके उनके ऐशो आराम में कोई कमी नहीं आई है. यहां तक कि वे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ही नहीं अपने पति अभिषेक बच्चन से भी ज्यादा अमीर हैं. चलिए यहां ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ जानते हैं.

    कितनी है ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ
    1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतक भारत को फख्र कराने वालीं ऐश्वर्या राय भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सेलिब्रिटिज में से एक हैं. अपने 28 सालों के करियर में उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है.  नाम कमाने से लेकर अपार धन-दौलत कमाने तक  ऐश्वर्या राय ने हर मुकाम हासिल किया है. सिर्फ भारत में ही नहीं, उन्होंने इंटरनेशनली भी देश को रिप्रेजेंट किया है. हालांकि ऐश्वर्या पिछले तीन साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, फिर भी उनकी संपत्ति करोड़ों में है. सियासट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय की कुल नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये है.

    दीपिका- आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    बता दें कि 900 करोड़ की नेटवर्थ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ 275 से 285 करोड़ रुपये है. वहीं दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 500 करोड़ तो आलिया भट्ट की 550 करोड़ रुपये है.

    कहां से कमाई करती हैं ऐश्वर्या राय

    • फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या कुल 900 करोड़ की नेटवर्थ के साथ देश की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्री हैं. देवदास एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6-7 करोड़ रुपये लेती हैं. 
    • ऐश्वर्या हर एंडरोर्समेंट से लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये कमाती हैं और कई लीडिंग ग्लोबल लक्जरी ब्रांडों का चेहरा हैं, जिससे उन्हें सालाना 80-90 करोड़ रुपये की इनकम होती है.
    • पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक जैसे हाई-प्रोफाइल इवेंट्स  से उन्हें हर अपीयरेंस से 1 से 2 करोड़ रुपये तक की एडीशनल इनकम होती है.
    • उनकी निजी संपत्तियों में मुंबई में आलीशान रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जिनमें बांद्रा में एक हाई-एंड अपार्टमेंट और दुबई के सैंक्चुअरी फॉल्स में एक भव्य विला शामिल है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “वो तुम्हें खुश करने नहीं आईं”, कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग करने वालों की जमकर लगाई क्लास

    May 25, 2026

    दृश्यम 3’ के आगे नहीं टिक पाया कोई, ‘करुप्पू’ का ऐसा रहा हाल

    May 24, 2026

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज…

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.