Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के आतिथ्य में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का शुभारंभ…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के आतिथ्य में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का शुभारंभ…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊर्जा कंपनी के खिलाड़ियों का टेबल टेनिस संगम

    बहुभाषी मंच संचालन से शुभारंभ समारोह हुआ गरिमामय

    रायपुर- 48वीं अखिल भारतीय विद्युत स्पोर्ट्स नियंत्रण बोर्ड टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (जनरेशन)श्री संजीव कुमार कटियार एवं प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
    पावर कंपनीज मुख्यालय परिसर के महिला मंडल भवन टेबल टेनिस हॉल में उद्घाटन समारोह में केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के महासचिव तथा कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एम.एस. चौहान,कार्यपालक निदेशक (पी सी एंड आर ए) एवं अखिल भारतीय विद्युत स्पोर्ट्स नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री के.एस. मनोठिया,मुख्य अभियंता रायपुर क्षेत्र श्री संजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

    इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री कटियार ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों एवं टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

    श्री भीमसिंह कंवर ने कहा खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पहुंची सभी टीमों के खिलाड़ियों एवं सदस्यों से प्रतियोगिता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के समृद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर यहां की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने का भी आग्रह किया।

    दीप प्रज्वलन पश्चात कार्यपालन अभियंता श्री आशीष अग्निहोत्री द्वारा देशभर से पहुंचे सभी नौ टीमों के खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में केपीटीसीएल, सीएसईसी (कोलकाता), आंध्र प्रदेश ट्रांसको, तेलंगाना ट्रांसको, केपी सीएल, तमिल नाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, असम, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे टीम इवेंट, पुरुष एकल, पुरुष युगल श्रेणी के लिए खिलाड़ी खेलेंगे। समारोह का संचालन उप महाप्रबंधक जनसंपर्क श्री गोविंद सिंह पटेल एवं आभार प्रदर्शन श्री राजेश सिंह ने किया।
    इस अवसर पर समारोह में श्री राजेश सिंह,श्री पंकज सिंह परमार, सचिव श्री विनय चंद्राकर , चीफ रेफरी श्री प्रवीण निरापूरे, सहायक मुख्य रैफरी श्री प्रणय नन्द मजुमदार सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    बहुभाषी स्वागत ने बढ़ायी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ की गरिमा और उत्साह

    समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों के मैनेजरों को मंच पर अतिथियों के स्वागत के लिए आमंत्रित करने का विशेष अंदाज सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। मंच संचालन कर रहे श्री गोविन्द पटेल ने प्रत्येक टीम के प्रतिनिधि को उनकी स्थानीय बोली/भाषा में स्वागत करते हुए आमंत्रित किया और साथ में हिंदी में उसका भाव भी प्रस्तुत किया। इस बहुभाषी एंकरिंग ने पूरे समारोह को आत्मीयता से भर दिया। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी और टीम मैनेजर इस अपनत्व से भावविभोर हो उठे। समारोह में ‘अनेकता में एकता’ का भाव जीवंत रूप से दिखाई दिया। इसमें तमिल, कन्नड़, तेलगू, बांग्ला, असमिया सहित हिंदी और छत्तीसगढी में एंकरिंग की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन

    September 7, 2026

    योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार

    September 7, 2026

    लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.