Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘अल्फा’ का दुनियाभर में बजा डंका…
    मनोरंजन

    ‘अल्फा’ का दुनियाभर में बजा डंका…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Alpha Worldwide Box office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों ही एक्ट्रेस पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं. इसके साथ ही वो पहली बार स्क्रीन पर इंटेंस एक्शन सीन्स करते हुए भी दिखीं. फिल्म की शुरुआत तो काफी धीमी रही थी लेकिन वीकेंड तक आते-आते से इसे रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिल गया. ऐसे में अब इसने वर्ल्डवाइड शानदार प्रदर्शन तो किया साथ ही 4 बड़े रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं.

    ‘अल्फा’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

    आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर फायदा मिला. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि संडे को 13.6 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 11.75 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में संडे को फिल्म ने 15.74% का जंप मारा. इसके बाद मूवी का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 34.60 करोड़ नेट कलेक्शन हो चुका है.

    वर्ल्डवाइड 50 करोड़ के पार हुई ‘अल्फा’

    वहीं, ‘अल्फा’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का दुनियाभर में डंका बजा है और इसने महज तीन दिनों में ही 57.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज में 16.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.   

    2026 की 6वीं हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड बनी ‘अल्फा’

    ‘अल्फा’ ने 50 करोड़ का कलेक्शन पार करने के साथ ही एक और रिकॉर्ड ये बनाया है कि ये 2026 की ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन चुकी है. इसी के साथ ही इसने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी पछाड़ दिया है, जिसने ओपनिंग वीकेंड पर 34.51 करोड़ का बिजनेस किया था. देखिए लिस्ट…

    1. धुरंधर 2- 466 (4 दिन)
    2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
    3. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
    4. भूत बंगला- 65.65 करोड़
    5. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
    6. अल्फा- 34.60 करोड़
    7. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
    8. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
    9. इक्कीस- 22.05 करोड़ (4 दिन)
    10. पति पत्नी और वो दो- 20.11 करोड़

    शरवरी वाघ की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बनी ‘अल्फा’

    इसके साथ ही ‘अल्फा’ ने चौथा रिकॉर्ड ये भी बनाया कि ये शरवरी वाघ के करियर की माइलस्टोन बनी है. फिल्म महज तीन दिनों में ही शरवरी के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने ‘वेदा’ को पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट…
    1. मुंन्ज्या- 108 करोड़
    2. मैं वापस आऊंगा- 57.68 करोड़
    3. अल्फा- 34.60 करोड़
    4. वेदा- 22.50 करोड़
    5. बंटी और बबली 2- 12.5 करोड़

    ‘अल्फा’ की कहानी और स्टार कास्ट

    बहरहल, अगर ‘अल्फा’ की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान की कहानी को दिखाया गया है. ‘धुरंधर’ में हमजा पाकिस्तान आतंकियों का खात्मा करने जाता है ठीक वैसे ही विपरीत होता है. बॉबी देओल पाकिस्तान के लिए इंडिया आते हैं और वो मासूमों को मारते हैं. कहानी में काफी ट्विस्ट हैं. इसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ के साथ ही अनिल कपूर भी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है ‘धमाल 5’?…

    July 9, 2026

    सिखों के धार्मिक संस्थानों ने किया एलान, ZEE 5 से हटने के बाद देश के पांच राज्यों के गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी Satluj

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.