Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका: भारतीय मूल के पति की हैवानियत, सहकर्मी को डेट करने पर पत्नी का गला रेता
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका: भारतीय मूल के पति की हैवानियत, सहकर्मी को डेट करने पर पत्नी का गला रेता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां भारतीय मूल के एक 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय अलग रह रही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह यह थी कि महिला ने अपने एक पूर्व सहकर्मी के साथ रिश्ते में होने की बात कही और उसके साथ दोबारा साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था।

    आरोपी की पहचान भारतीय मूल के अंकुर पटेल के रूप में हुई है। उसकी पत्नी की एक बेटी है। दोनों आपसी अनबन के बाद इसी साल मई में अलग हो गए थे और महिला घर छोड़कर चली गई थी।

    परिवार के दबाव के बाद वापस लौटी महिला

    मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के दबाव में वह कुछ समय के लिए वापस लौटी, लेकिन फिर से अलग होकर लुइसियाना चली गई और एक अन्य व्यक्ति को डेट करने लगी। इस दौरान उसने अपनी बेटी को अंकुर के पास ही रहने दिया था।

    महिला के अलग होने के बाद अंकुर उसे और उसके नए पार्टनर को जान से मारने की धमकी देने लगा था। वह पत्नी को उसकी बेटी से भी बात नहीं करने देता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना से करीब दो हफ्ते पहले अंकुर शिकागो में अपने रिश्तेदारों के पास रहने चला गया और बिना बताए अपनी बेटी को भारत अपने माता-पिता के पास भेज दिया।

    शिकागो बुलाकर दिया खौफनाक घटना को अंजाम

    मीडिया रिपोर्टस की माने तो अंकुर ने अपनी पत्नी को बेटी से मिलाने के बहाने शिकागो बुलाया। अपनी बेटी के भारत भेजे जाने से अनजान महिला अपने नए पार्टनर के साथ शिकागो पहुंची। उसका पार्टनर बाहर गाड़ी में ही इंतजार कर रहा था, जबकि महिला अंकुर के अपार्टमेंट में चली गई।

    जब घर पहुंचने पर महिला को पता चला कि उसकी बेटी वहां नहीं है, तो उसने अंकुर के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने नए पार्टनर के साथ ही रहेगी। इसी बात से आग बबूला होकर अंकुर ने रसोई के चाकू से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई घाव पाए गए हैं।

    पुलिस पर लापरवाही के आरोप 

    बता दें कि बाहर इंतजार कर रहे महिला के पार्टनर ने जब उसे बार-बार मैसेज किए और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन पार्टनर यह नहीं बता पाया कि महिला किस अपार्टमेंट में गई थी, इसलिए पुलिस वापस लौट गई।

    ऐसे में यह राज तब खुला जब अंकुर के दोस्त उससे मिलने उसके अपार्टमेंट पहुंचे, क्योंकि वह तय समय पर उनसे नहीं मिला था। दोस्तों ने देखा कि घर के अंदर वाशिंग मशीन के पास महिला का शव पड़ा था और अंकुर वहां से गायब था।

    भारत भागने की फिराक में था अंकुर

    गौरतलब है कि हत्या के तुरंत बाद अंकुर शिकागो के ओहेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा ताकि भारत भाग सके, लेकिन काउंटर बंद होने के कारण वह टिकट नहीं खरीद पाया। इसके बाद उसने एक होटल में कमरा लिया, हत्या में इस्तेमाल हथियार को ठिकाने लगाया और एक टार्गेट स्टोर से नए कपड़े खरीदे।

    अगले दिन उसने भारत की फ्लाइट का टिकट बुक कर लिया, लेकिन इससे पहले कि वह विमान में बैठ पाता, अमेरिकी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी अंकुर ने कबूल किया कि उसका इरादा जान से मारने का नहीं था, लेकिन जब पत्नी ने दूसरे पार्टनर के साथ रहने की जिद की, तो उसने गुस्से में  आकर ऐसा किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेशावर शहर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक…

    October 15, 2026

    America : हिंदू मंदिर पर सामूहिक गोलीबारी की रची साजिश, बंदूक जाम होने से टला बड़ा कांड, 19 साल का युवक गिरफ्तार

    October 15, 2026

    सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट

    October 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.