Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दुनिया के टॉप 5 मेडिकल टूरिज्म देशों में भारत, कम लागत पर प्रदान करता है उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं
    राष्ट्रीय

    दुनिया के टॉप 5 मेडिकल टूरिज्म देशों में भारत, कम लागत पर प्रदान करता है उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पश्चिमी देशों की तुलना में कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की वजह से भारत मेडिकल टूरिज्म के हब के तौर पर उभरा है। वर्तमान में भारत प्रौद्योगिकी में प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे के विस्तार और किफायती चिकित्सा देखभाल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उम्मीद है कि देश वर्ष 2026 के अंत तक 13 अरब डालर के साथ वैश्विक चिकित्सा पर्यटन बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेगा।

    उन्नत स्वास्थ्य सेवा ढांचा

    भारत अपनी स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना में भारी निवेश कर रहा है, जिसमें अस्पतालों और विशेष चिकित्सा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना है। 2030 तक एआइ-आधारित निदान, रोबोटिक सर्जरी और टेलीमेडिसिन जैसी तकनीकें विकसित होने की उम्मीद है जो इसे चिकित्सा पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाएगी।

    भारत में चिकित्सा पर्यटन

    • 5 शीर्ष चिकित्सा पर्यटन स्थलों में शामिल है भारत दुनिया के
    • 20 लाख से अधिक चिकित्सा पर्यटकों को आकर्षित करता है प्रतिवर्ष
    • 6 अरब डालर था देश के चिकित्सा पर्यटन बाजार का मूल्य 2022 में लगभग
    • 13 अरब डालर तक पहुंचने की उम्मीद है 2026 तक चिकित्सा पर्यटन बाजार
    • 70-80% तक कम है भारत में हार्ट सर्जरी, जोड़ों का प्रतिस्थापन व कास्मेटिक सर्जरी जैसी प्रक्रियाओं की लागत पश्चिमी देशों की तुलना में

    उच्च कुशल चिकित्सा पेशेवर

    भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित उच्च कुशल डाक्टरों, सर्जनों और चिकित्सा कर्मचारियों की प्रचुर संख्या है। कई भारतीय डाक्टरों ने भारत लौटने से पहले अमेरिका, यूरोप और अन्य विकसित देशों में प्रशिक्षण और कार्य किया है, जिससे वे अपने साथ व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आए हैं। 2030 तक, भारत में चिकित्सा पेशेवरों की संख्या में और भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है जिससे अंतरराष्ट्रीय मरीजों को और अधिक आकर्षित किया जा सकेगा।

    आयुर्वेद व योग की समृद्ध विरासत

    आयुर्वेद और योग की समृद्ध विरासत देश को स्वास्थ्य पर्यटन का अनूठा गंतव्य बनाती है। 2030 तक, भारत में स्वास्थ्य पर्यटन और चिकित्सा पर्यटन का एकीकरण होने की संभावना है, जो एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा अनुभव प्रदान करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.