Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद
    तकनीकी

    Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आपके Android फोन की स्क्रीन पर अचानक Safe Mode लिखा दिखाई देने लगे और कई Apps काम करना बंद कर दें तो घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, Safe Mode Android का एक खास डायग्नोस्टिक फीचर है जिसका इस्तेमाल फोन में आ रही किसी समस्या को पहचानने के लिए किया जाता है. हालांकि, गलती से Safe Mode ऑन हो जाए तो फोन को इस्तेमाल करने में कुछ परेशानी आ सकती है. आइए जानते हैं कि कैसे इस मोड को बंद करें.

    क्या होता है Safe Mode?

    जानकारी के अनुसार, Safe Mode में Android फोन केवल जरूरी सिस्टम ऐप्स और सर्विसेज के साथ शुरू होता है. फोन में इंस्टॉल किए गए कई थर्ड-पार्टी ऐप्स टेंपरेरी रुप से डिसेबल हो जाते हैं. इसका मकसद ये पता लगाना होता है कि फोन की परेशानी किसी डाउनलोड किए गए ऐप की वजह से तो नहीं है. इस दौरान आपको होम स्क्रीन पर Safe Mode का निशान दिखाई देता है और कुछ Apps गायब या इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं.

    Safe Mode क्यों हो जाता है ऑन?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बार फोन रीस्टार्ट करते समय गलती से कोई बटन दब जाने से Safe Mode एक्टिव हो सकता है. खासकर अगर Volume Down बटन दबा हुआ हो तो फोन Safe Mode में बूट हो सकता है. इसके अलावा किसी खराब या अटकते हुए ऐप, सिस्टम की गड़बड़ी या फोन के बटन में समस्या के कारण भी Safe Mode दिखाई देने लगता है.

    Safe Mode बंद करने का सबसे आसान तरीका

    • Safe Mode से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले फोन को नॉर्मल तरीके से Restart करें.
    • इसके लिए फोन का Power Button दबाकर रखें.
    • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले Restart ऑप्शन पर टैप करें.
    • फोन के पूरी तरह बंद होकर दोबारा ऑन होने का इंतजार करें.
    • फोन शुरू होने के बाद चेक करें कि स्क्रीन से Safe Mode का निशान हट गया है या नहीं.
    • ज्यादातर मामलों में एक नॉर्मल Restart से ही Safe Mode बंद हो जाता है.

    Restart से भी नहीं हुआ ठीक तो क्या करें?

    अगर फोन बार-बार Safe Mode में ही शुरू हो रहा है तो सबसे पहले उसके Volume Buttons चेक करें. Volume Down बटन दबा हुआ, अटका हुआ या कवर की वजह से लगातार प्रेस तो नहीं हो रहा ये चेक करें. फोन का कवर हटाकर एक बार फिर Restart करके देखें. कई बार खराब फिटिंग वाला कवर बटन को लगातार दबाए रख सकता है.

    हाल ही में इंस्टॉल किए ऐप को करें चेक

    अगर Safe Mode बार-बार अपने आप एक्टिव हो रहा है तो ऐसा भी हो सकता है कि फोन में हाल ही में इंस्टॉल किया गया कोई ऐप समस्या पैदा कर रहा हो. Safe Mode में जाकर आप ऐसे ऐप को पहचानने की कोशिश कर सकते हैं जिसे इंस्टॉल करने के बाद समस्या शुरू हुई हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील

    October 4, 2026

    …LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?

    October 3, 2026

    Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च: 6,000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे से लैस है यह बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

    October 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.