Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का सादा अंदाज,छा गया सोशल मीडिया पर …
    मनोरंजन

    मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का सादा अंदाज,छा गया सोशल मीडिया पर …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों. लेकिन चर्चा में रहना उन्हें खूब आता है. हाल ही में वो हसबैंड और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये रही कि इस बार किसी ग्लैमरस लुक ने नहीं, बल्कि उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया. अनुष्का के गले में पड़ी एक खास माला और माथे पर छोटी सी बिंदी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. फैंस इस पावर कपल की सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

    अनुष्का ने पहनी ये खास माला

    एयरपोर्ट पर दोनों का अंदाज बेहद सहज और सादा था. विराट कोहली ने बेज रंग की शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था. आंखों पर सनग्लासेस और हाथ में अनुष्का का हैंडबैग लिए वो काफी हैंडसम लग रहे थे. उनका ये सेमी फॉर्मल लुक फैंस को खूब पसंद आया. वहीं अनुष्का शर्मा ने व्हाइट फ्लोरल प्रिंट का सूट पहना था. जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ था. उनका नो मेकअप लुक और नैचुरल स्टाइल लोगों को भा गया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके गले की तुलसी माला और माथे की बिंदी की हो रही है. इस सादगी भरे अंदाज ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया.

    फैंस बोले क्या फिर जा रहे हैं वृंदावन?

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि दोनों शायद वृंदावन या किसी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है फिर से वृंदावन जा रहे हैं.’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘अनुष्का की सादगी ही उनकी असली खूबसूरती है.’ कुछ फैंस विराट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे हैं. कुल मिलाकर, इस पावर कपल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल दिखावे में नहीं सादगी में भी हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …

    August 27, 2026

    बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…

    August 27, 2026

    मेगास्टार चिरंजीवी के बर्थडे पर पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शेयर की खास तस्वीर, बताया परिवार का गाइड

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.