Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
    • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’
    • डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 जख्मी
    • इस हाल में मिले मां और 2 मासूम बेटियों के शव, इलाके में सनसनी
    • ममता बनर्जी बैकफुट पर, लेफ्ट-कांग्रेस बेदम, शुभेंदु अधिकारी ने कैसे 100 दिनों में बदला बंगाल का माहौल, जानिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
    तकनीकी

    iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    iOS 26.1.1: Apple ने अपने iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए एक जरूरी सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार, कंपनी ने iOS 26.6.1, iPadOS 26.6.1 और macOS Tahoe 26.6.2 अपडेट को रोलआउट किया है. दरअसल, इस अपडेट को जारी करने के पीछे का मकसद यूजर्स की सेफ्टी है. जी हां, दरअसल, जारी किए गए अपडेट्स में कुल 29 सेफ्टी कमियों को दूर किया गया है. इसके साथ ही बता दें कि इनमें से कुछ कमी की पहचान एआई की मदद से की गई है.

    तीन हफ्तों में तीसरा बड़ा सिक्योरिटी अपडेट

    दरअसल, Apple के लिए ये हालिया अपडेट काफी जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी पिछले करीब तीन हफ्तों में तीसरी बार बड़ी संख्या में सिक्योरिटी समस्याओं को ठीक करने के लिए अपडेट जारी कर चुकी है. ऐसे में Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए इस अपडेट को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

    बता दें कि कंपनी ने अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपडेट जारी किए हैं जिनका मकसद डिवाइस की सुरक्षा को मजबूत करना और होने वाले साइबर हमलों के रास्तों को पूरी तरह से बंद करना है.

    AI ने खोजीं 9 सुरक्षा कमजोरियां

    इसमें सबसे बड़ी खास बात ये है कि पाई गई 29 सेफ्टी कमियों में से 9 कमियों को एआई की मदद से खोजा गया है. जी हां, इन कमियों की पहचान OpenAI Codex Security की मदद से की गई है. इससे ये साफ होता है कि साइबर सिक्योरिटी में एआई की भूमिका धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है.

    WebKit में मिलीं सबसे ज्यादा खामियां

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 29 में से 21 सेफ्टी कमी सिर्फ WebKit से जुड़ी हुई हैं. दरअसल, WebKit का इस्तेमाल Safari समेत कई Apple फीचर्स और ऐप्स में होता है. ऐसे में इन कमियों का साइबर अपराधी आसानी से लोगों की जानकारी को चुराने के लिए उठा सकते थे. कुछ मामलों में Safari के अचानक क्रैश होने की स्थिति भी पैदा हो सकती थी.

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन पुराने iPhone और iPad मॉडल में iOS 26 और iPadOS 26 का सपोर्ट नहीं है, उनके लिए भी Apple ने अपडेट जारी किया है. ऐसे डिवाइस के लिए iOS 18.7.10 और iPadOS 18.7.10 उपलब्ध कराए गए हैं.

    यूजर्स को क्या करना चाहिए?

    अगर आपके iPhone, iPad या Mac में अपडेट उपलब्ध है तो उसे जल्द से जल्द इंस्टॉल करना आपके लिए बेहतर होगा. एप्पल का नया अपडेट इंस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले Settings में जाना होगा और इसके बाद यहां पर General ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आपको Software Update दिखाई देगा उसपर क्लिक करें.

    यहां क्लिक करते ही आपको मौजूद अपडेट दिखाई देने लगेगा और आपके अपडेट स्टॉर्ट करते ही ये नया अपडेट डाउनलोड होकर आपके डिवाइस में इंस्टॉल हो जाएगा. इसके साथ ही बता दें कि इस सिक्योरिटी अपडेट को नजरअंदाज करने से आपका डिवाइस हैकर्स के निशाने पर आ सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BSNL ने दिया बड़ा तोहफा, सिर्फ 1 रुपए में नई SIM के साथ मिलेंगे कई फायदे

    August 17, 2026

    इस्तेमाल करते हैं Digital Wallet, जानें खतरे…

    August 16, 2026

    एक OTP से कैसे जानें पूरी कॉल हिस्ट्री?

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.