Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»इस साल आ सकता है एपल का फोल्डेबल आईफोन, फेस आईडी की जगह टच आईडी मिलने की उम्मीद
    तकनीकी

    इस साल आ सकता है एपल का फोल्डेबल आईफोन, फेस आईडी की जगह टच आईडी मिलने की उम्मीद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए बड़ी खबर है। दिग्गज टेक एनालिस्ट जेफ पु ने निवेशकों के लिए जारी एक नोट में इस डिवाइस में क्या-क्या मिल सकता है इसकी जानाकरी दी है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, एपल का यह फोन 2026 में लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस दिखने में काफी हद तक आईपैड मिनी जैसा होगा और इसमें मजबूती के लिए खास लिक्विड मेटल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस साल एपल का लॉन्चिंग इवेंट सितंबर में हो सकता है।

    दो डिस्प्ले और टाइटेनियम बॉडी मिलेगी एनालिस्ट जेफ पु के अनुसार, फोल्डेबल आईफोन में दो डिस्प्ले होंगे। बाहर वाला कवर डिस्प्ले 5.3 इंच का होगा, जबकि फोन को खोलने पर अंदर की मेन स्क्रीन 7.8 इंच की होगी। फोन की बॉडी को एल्युमीनियम और टाइटेनियम से बनाया जाएगा। इसके हिंज यानी मुड़ने वाले हिस्से में टाइटेनियम और लिक्विड मेटल का इस्तेमाल होगा, ताकि बार-बार मोड़ने पर भी यह खराब न हो और काफी मजबूत रहे।

    फेस आईडी नहीं, टच आईडी मिलने की संभावना इस फोन की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी सिक्योरिटी फीचर है। आमतौर पर एपल अपने प्रीमियम आईफोन्स में फेस आईडी देता है, लेकिन फोल्डेबल फोन में कंपनी टच आईडी का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एपल ने यह फैसला तकनीकी वजहों से लिया है या फिर फोन की लागत कम करने के लिए। टेक एक्सपर्ट्स इसे थोड़ा निराशाजनक मान रहे हैं क्योंकि फेस आईडी को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

    कैमरा सेटअप: अंदर 18MP के सेल्फी कैमरे कैमरा की बात करें तो जेफ पु ने बताया कि इसमें फ्रंट-फेसिंग दो 18MP के कैमरे हो सकते हैं। इनमें से एक कैमरा अंदर वाली बड़ी डिस्प्ले पर और दूसरा बाहर वाली स्क्रीन पर मिलेगा। वहीं, फोन के पिछले हिस्से (रियर) पर 48-48 मेगापिक्सल के दो सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

    कीमत 2 लाख रुपए के पार जा सकती है एपल ने आधिकारिक तौर पर कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन लीक्स और मार्केट ट्रेंड्स के मुताबिक यह फोन काफी महंगा होगा। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इसकी कीमत 2,399 डॉलर (करीब 2.17 लाख रुपए) तक हो सकती है। वहीं कुछ का मानना है कि एपल इसे 2,000 डॉलर (करीब 1.81 लाख रुपए) के आसपास लॉन्च कर सकता है। साफ है कि एपल का यह पहला फोल्डेबल फोन आम आईफोन के मुकाबले काफी प्रीमियम कैटेगरी में होगा।

    सैमसंग और गूगल से मुकाबला सैमसंग (Galaxy Z Fold) और गूगल (Pixel Fold) पहले से ही इस मार्केट में हैं। एपल करीब 5 साल की देरी से इस सेगमेंट में कदम रखेगा। एपल का अभी तक कोई फोल्डेबल डिवाइस नहीं है। फोल्डेबल फोन सेगमेंट में सैमसंग का ग्लोबल मार्केट शेयर 35.4% है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.