Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वपितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध-तर्पण का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
    • भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का खूब चला बल्ला,इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर
    • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्याय और सुरक्षा को सुदृढ़ करनाएक संवैधानिक गारंटी
    • रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»क्या हम बहुत अधिक ‘एंटीडिप्रैसैंट’ ले रहे हैं?
    लेख-आलेख

    क्या हम बहुत अधिक ‘एंटीडिप्रैसैंट’ ले रहे हैं?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिलैक्टिव सेरोटोनिन रिअपटेक इनहिबिटर्स (SSRIs) भारत सहित दुनिया भर में सबसे व्यापक रूप से दी जाने वाली एंटीडिप्रैसैंट दवाओं में से एक बन रही हैं। हालाकि इस रुझान को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बदलते दृष्टिकोण, बेहतर निदान और देखभाल तक अधिक पहुंच के प्रतीक के रूप में देखा जाता है लेकिन मनोचिकित्सक चेतावनी देते हैं कि ये दवाएं रोजमर्रा के भावनात्मक तनाव या अस्थायी तनाव कारकों के लिए नहीं हैं। दिल्ली में मनोचिकित्सा की वरिष्ठ सलाहकार डा. मोनिका छिब्बर कहती हैं, ‘पिछले कुछ वर्षों में SSRI के नुस्खों में क्रमिक वृद्धि हुई है।’ वह इसका श्रेय मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूकता, मनोरोग देखभाल तक बेहतर पहुंच और प्राथमिक देखभाल स्थितियों में भी चिंता और अवसाद की बेहतर पहचान को देती हैं। भारत में एंटीडिप्रैसैंट दवाएं सुलभ और सस्ती भी हैं।

    गुरुग्राम में मानसिक स्वास्थ्य के निदेशक डा. सौरभ मल्होत्रा कहते हैं कि महामारी ने तनाव, चिंता और अवसाद को काफी बढ़ा दिया है, जबकि टैलीकंसल्टेशन और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल ने मनोरोग मूल्यांकन को अधिक सुलभ बना दिया है। इसके साथ ही, SSRI कई सामान्य मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के लिए पहली पसंद के इलाज के रूप में सुझाई जाती रही हैं। डा. मल्होत्रा बताते हैं कि इन्हें आमतौर पर मध्यम से गंभीर अवसाद, एंग्जायटी डिसऑर्डर, ओब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर, पैनिक डिसऑर्डर और कुछ मामलों में पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रैस डिसऑर्डर के लिए लिखा जाता है। हालांकि, विशेषज्ञ सर्वसम्मति से इस बात पर जोर देते हैं कि दवा की सिफारिश केवल एक त्वरित परामर्श या स्व-निदान की बजाय गहन नैदानिक मूल्यांकन के बाद ही की जानी चाहिए।

    बढ़ती चिंताएं : नुस्खों की बढ़ती संख्या ने अनिवार्य रूप से यह ङ्क्षचता पैदा कर दी है कि क्या एंटीडिप्रैसैंट बहुत आसानी से दिए जा रहे हैं? डा. छिब्बर का मानना है कि नुस्खों में वृद्धि से आवश्यक रूप से अत्यधिक दवा दिया जाना नहीं झलकता। बेहतर पहचान ने अधिक मरीजों को इलाज प्राप्त करने में सक्षम बनाया है। हालांकि, डा. मल्होत्रा बताते हैं कि ऐसी स्थितियां भी हैं, जहां अपेक्षाकृत हल्के लक्षणों के लिए दवा शुरू की जा सकती है जो केवल मनोचिकित्सा या परामर्श से ठीक हो सकते हैं। अहमदाबाद के डा. हेमांग देसाई कहते हैं, ‘आजकल, लगभग हर डॉक्टर स्स्क्रढ्ढ लिख रहा है।’ जिससे पता चलता है कि मामूली चिंता वाले मरीजों को कभी-कभी ऐसी दवा मिल सकती है, जो हमेशा आवश्यक नहीं हो सकती। न्यूरोसाइकोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक 2023 के अमरीकी अध्ययन में शोधकत्र्ताओं ने पाया कि SSRI ने 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए आत्महत्या के प्रयासों का जोखिम 3 गुना और 18-24 वर्ष की आयु के लोगों के लिए 2 गुना तक बढ़ा दिया।

    सुरक्षित, लेकिन ध्यान रखें : डॉक्टरों का कहना है कि उचित उपयोग किए जाने पर SSRI उपलब्ध सबसे सुरक्षित मनोरोग दवाओं में से हैं। अधिकांश रोगियों को महत्वपूर्ण सुधार का अनुभव होता है, हालांकि दवाओं के पूर्ण लाभ दिखने से पहले आमतौर पर 2 से 6 सप्ताह की आवश्यकता होती है। दुष्प्रभावों में जी मिचलाना, सिरदर्द, पेट में जलन, नींद की गड़बड़ी, भूख में बदलाव और यौन रोग शामिल हैं, विशेष रूप से इलाज के शुरुआती हफ्तों के दौरान। अधिकांश हल्के होते हैं और शरीर के अभ्यस्त होने पर सुधर जाते हैं। डा. छिब्बर चेतावनी देती हैं, ‘सुरक्षित और उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए ली जा रही किसी भी अन्य दवा, गर्भावस्था की स्थिति, शराब के उपयोग, पिछले मनोरोग इतिहास या मौजूदा चिकित्सा स्थितियों के बारे में डॉक्टर को सूचित करना महत्वपूर्ण है। स्स्क्रढ्ढ को अचानक बंद नहीं किया जाना चाहिए।’

    अंतत:, मनोचिकित्सकों का कहना है कि स्स्क्रढ्ढ के नुस्खों में वृद्धि प्रगति और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है। अधिक जागरूकता ने लाखों लोगों को उन स्थितियों के लिए उपचार लेने में मदद की है, जिन्हें कभी पहचाना नहीं गया था लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि एंटीडिप्रैसैंट न तो त्वरित समाधान हैं और न ही जीवनशैली की दवाएं।-श्रेया देब 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्याय और सुरक्षा को सुदृढ़ करनाएक संवैधानिक गारंटी

    October 10, 2026

    25 वर्ष : लक्ष्य से आगे की एक कहानी

    October 9, 2026

    विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

    October 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.