Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»धरती के अंदर गायब होने की कला, मेघालय में मिला रहस्यमयी सांप…
    अजब गजब

    धरती के अंदर गायब होने की कला, मेघालय में मिला रहस्यमयी सांप…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Snake Fact: प्रकृति अपने भीतर अनगिनत रहस्य समेटे हुए है और हाल ही में West Garo Hills के जंगलों से एक ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. वैज्ञानिकों की टीम ने यहां जमीन के अंदर रहने वाले एक बेहद दुर्लभ सांप की पहचान की है, जिसे अब एक नई प्रजाति के रूप में मान्यता दी गई है.

    Meghalaya के गारो हिल्स क्षेत्र को पहले से ही जैव विविधता के लिए जाना जाता है. इसी इलाके के ओरागितोक क्षेत्र में शोधकर्ताओं को एक खास तरह का सांप मिला, जिसे अब Calamaria garoensis नाम दिया गया है. इसे आम तौर पर गारो हिल्स रीड स्नेक भी कहा जा रहा है. इस खोज को अंतरराष्ट्रीय जर्नल Taprobanica में प्रकाशित किया गया है.

    दिलचस्प बात यह है कि लंबे समय तक इस सांप को Calamaria pavimentata का ही हिस्सा माना जाता रहा है. लेकिन गहराई से अध्ययन करने पर पता चला कि यह दिखने में भले ही मिलता-जुलता हो, पर इसकी विशेषताएं और संरचना इसे अलग पहचान देती हैं.

    इस शोध में Cotton University, Help Earth और इंडोनेशिया की नेशनल रिसर्च एजेंसी के वैज्ञानिक शामिल थे. टीम ने इसके शारीरिक गुणों के साथ-साथ माइटोकॉन्ड्रियल DNA का भी विश्लेषण किया. जांच में सामने आया कि यह सांप मिजोरम क्षेत्र में पाए जाने वाले समान सांपों से करीब 6.3% अलग है, जो इसे एक नई प्रजाति साबित करने के लिए पर्याप्त है.

    ADVERTISEMENT

    रीड स्नेक आमतौर पर छोटे आकार के होते हैं और अधिकतर समय मिट्टी के अंदर बिताते हैं, जिससे इन्हें ढूंढना बेहद कठिन होता है. Calamaria garoensis की पहचान इसकी पूंछ के नीचे मौजूद काली पट्टी, शरीर पर खास धारियों और चपटी पूंछ से होती है. इसकी यह पूंछ मिट्टी खोदने में मदद करती है, जिससे यह आसानी से जमीन में घुस जाता है.

    वैज्ञानिकों का मानना है कि गारो हिल्स जैसे क्षेत्रों में अभी भी कई अनजानी प्रजातियां छिपी हो सकती हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि ये छोटे जीव भी पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं. ऐसे में इनकी खोज केवल वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं, बल्कि इनके संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है. अगर इन जंगलों को संरक्षित नहीं किया गया, तो कई प्रजातियां दुनिया के सामने आए बिना ही विलुप्त हो सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीठ पर बच्चे का शव रखकर कई दिनों से तैर रही है डॉल्फिन मां

    August 4, 2026

    अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…

    August 4, 2026

    खाद्य जगत से ताज़ा ख़बर: ‘फ्यूजन चटपटा चाट’ का बढ़ा क्रेज

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.