Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिप पर हमले बंद हों, गाजा के मानवीय संकट को न भूलें’, UNSC में भारत की दो टूक
    राष्ट्रीय

    ‘होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिप पर हमले बंद हों, गाजा के मानवीय संकट को न भूलें’, UNSC में भारत की दो टूक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने एक बार फिर पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की अपील की है। साथ ही, होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान गाजा में जारी मानवीय संकट की ओर भी दिलाया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तिमाही ओपन डिबेट में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत परवथनेनी हरीश ने कहा कि पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़ते हमले और हिंसा गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने की अपील की। भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में GFS Galaxy, MT Al Bahiyah और MT Mombasa समेत वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। परवथनेनी हरीश ने कहा कि इन हमलों में कई भारतीय घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। एक भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य अब भी लापता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा नाविकों को निशाना बनाने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही में बाधा डालने वाली हिंसा की निंदा करता रहा है।

    पश्चिम एशिया से भारत के अहम हित जुड़े

    परवथनेनी हरीश ने कहा, ‘पश्चिम एशिया भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से हमारे कई अहम हित जुड़े हैं। भारत का व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति काफी हद तक इसी क्षेत्र पर निर्भर है।’

    उन्होंने बताया कि भारत का इस क्षेत्र के साथ करीब 180 अरब अमेरिकी डॉलर का वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार है। यहां से 31 अरब डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आता है। वहीं, केवल खाड़ी सहयोग परिषद के देशों से 52 अरब डॉलर से अधिक का वार्षिक रेमिटेंस भारत पहुंचता है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में करीब एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    गाजा के मानवीय संकट पर भी जताई चिंता

    भारत ने कहा कि दुनिया का ध्यान भले ही होर्मुज स्ट्रेट पर हो, लेकिन गाजा में जारी मानवीय संकट को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। परवथनेनी हरीश ने कहा, ‘गाजा पट्टी में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत और नागरिक बुनियादी ढांचे का विनाश बेहद गंभीर चिंता का विषय है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, विशेषकर UNSC प्रस्ताव 2803, का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।’

    दो-राष्ट्र समाधान के समर्थन को दोहराया

    भारत ने फिलिस्तीनी जनता के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को भी दोहराया। भारत ने बताया कि वह अब तक विकास परियोजनाओं, मानवीय सहायता और UNRWA को योगदान सहित लगभग 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता दे चुका है।

    भारत ने एक बार फिर दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन किया। यानी इजराइल और फिलिस्तीन, दोनों स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में शांति और सुरक्षित सीमाओं के साथ एक-दूसरे के साथ रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें

    August 17, 2026

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.