Author: chhattisgarhrajya.in

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की. जयशंकर ने इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चीनी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं. यह बातचीत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के हिस्से के रूप में हुई, जिसमें विदेश मंत्रियों ने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की. जयशंकर ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह बीजिंग में अपने साथी एससीओ विदेश मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रपति शी…

Read More

नई दिल्ली: निर्माता, निर्देशक और अभिनेता टी. धीरज कुमार, जिन्हें धीरज कुमार के नाम से जाना जाता है, को शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. निमोनिया के चलते पिछले कुछ समय से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है पर डॉक्टरों की टीम लगातार नज़र बनाए हुए है और उन्हें पूरी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है. धीरज कुमार 1965 में एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता…

Read More

रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ज़िले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों की कार्यप्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए ई-ऑफिस एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली से न केवल दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग और प्रसंस्करण आसान होगा, साथ ही इस पहल से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्धता और दक्षता सुनिश्चित होगी, कार्य प्रक्रिया में तेजी आएगी और कार्य निष्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। ई-ऑफिस प्रणाली के सुचारू संचालन हेतु जिले…

Read More

सूरजपुर। अनुविभागीय कार्यालयों में आज से अनुभाग स्तरीय जनदर्शन का प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में जिले वासियों को उनके निकटतम स्थान पर उनकी समस्याओं का निदान मिले इस हेतु प्रत्येक सोमवार तय समय सीमा अंतर्गत अनुविभागीय कार्यालयों में अनुभाग स्तरीय जनदर्शन लगाये जा रहे हैं। इस क्रम में आज सूरजपुर, प्रतापपुर, रामानुजनगर व भैयाथान समस्त स्थानों पर 12 से 02 बजे तय समय सारणी के अनुसार जनदर्शन का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने अपने समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये, जिस पर सक्षम अधिकारी द्वारा अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सूरजपुर से 00,…

Read More

मिशन मोड में सरकार का अभियान, ‘शून्य मलेरिया’ की ओर बढ़ते निर्णायक कदम मलेरिया से जंग अब केवल इलाज की नहीं, यह रणनीति और जनसहभागिता की लड़ाई है – स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ ने मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक अभियान फिर से प्रारंभ किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में, विभाग ने मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ एक अनुकरणीय रणनीतिक पहल करते हुए जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित…

Read More

विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन जन के जीवन से जुड़ रही है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली विशेष ट्रेन दिनांक 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं इस विशेष दर्शन यात्रा…

Read More

बालोद । कम दाम में अधिक लाभ प्राप्त होने तथा कोदो फसल की महत्ता एवं उपयोगिता के मद्देनजर बालोद जिले के कृषकों में भी कोदो की खेती के प्रति रूझान बढ़ता जा रहा है। कम खर्च एवं मेहनत से समुचित लाभ मिलने के अलावा कोदो फसल की बढ़ती मांग के कारण जिले के गुरूर विकासखण्ड के वनग्राम बड़भूम, पेटेचुवा, दुग्गा बाहरा, कर्रेझर आदि गांवों के अनेक किसानों द्वारा कोदो की खेती की जा रही है। कोदो की खेती से हो रहे लाभ एवं इसकी उपयोगिता के कारण गुरूर विकासखण्ड के वनग्राम दुग्गा बाहरा के कृषक श्री धनीराम के द्वारा खरीफ वर्ष…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, क्योंकि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वृषभ आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे…

Read More

विधानसभा भ्रमण पर आए प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव, मानव सेवा के कार्यों में समाज की भूमिका की दी जानकारी रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर में दुर्ग जिले से आए जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जैन समाज द्वारा मानव सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के भ्रमण और सदन की कार्यवाही के अवलोकन के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की…

Read More

डीएपी की कमी को पूरा करने एनपीके, एसएसपी और नैनो डीएपी का भरपूर स्टॉक राज्य में 1,79,000 बॉटल नैनो डीएपी भंडारित, निरंतर आपूर्ति जारी राज्य में रासायनिक उर्वरको कोई कमी नहीं हैं। खरीफ सीजन 2025 के लिए सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरक सहकारी समितियों एवं नीजि विक्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वैश्विक परिस्थिति के चलते डीएपी खाद के आयात में कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इसके विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरकों की भरपूर आपूर्ति एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्य में डीएपी की आपूर्ति में कमी से किसानों को किसी…

Read More