कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण दमदम नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद संजय दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्षद का शव शनिवार तड़के कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके नागेरबाजार स्थित उनके आवास से रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस और पड़ोसियों ने क्या बताया
Author: chhattisgarhrajya.in
Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर जान ले ली है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है,,,ये घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके की है। यहां अपराधियों ने पहले से घात लगाकर जमीन कारोबारी प्रभात मिश्रा को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि प्रभात मिश्रा किसी काम से इलाके में पहुंचे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई।
प्रकृति में ऐसे कई रहस्य छिपे हुए हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. दुनिया में कुछ जीव अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ अपने जहरीले हमले के लिए. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे सांप के बारे में सुना है, जो खुद जहर नहीं बनाता, बल्कि दूसरे जहरीले जीवों से जहर चुरा के खुद को खतरनाक बना लेता है? सुनने में यह भले ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है. इस अनोखे सांप का नाम रेड-नेक्ड कीलबैक (Red-Necked Keelback) है. यह सांप अपनी खास आदतों और अनोखी रक्षा प्रणाली की…
डेस्क: दुनियाभर में एक बार फिर इबोला वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। खासतौर पर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में तेजी से फैल रहे संक्रमण ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इसी वजह से इसे “पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न” की श्रेणी में रखा गया है। इबोला को लेकर बढ़ती आशंका के बीच भारत भी अलर्ट मोड पर आ गया है। कर्नाटक सरकार ने निगरानी और स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। बेंगलुरु…
कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री श्री साय ने दिए थे निर्देश, एक दिन में पूरा हुआ वादा रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज मीरा एवं राधा ग्राम संगठन, कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं। मुख्यमंत्री श्री साय ने एलआरसी सेंटर के निरीक्षण के दौरान ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ पहुँचविहीन गांव मैलासुर, दंतेषपुरम, गछनपल्ली और बुर्कलंका में ग्रामीणों को दी सौगात स्कूल, अस्पताल, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण की तत्काल स्वीकृति रायपुर – बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी गवाह बनी सुकमा की वो तस्वीरें जहां जिले के मुखिया खुद दुर्गम रास्तों की परवाह किए बिना जनता के द्वार पहुंचे रहे हैं। कलेक्टर श्री अमित कुमार और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने कोंटा विकासखंड के धुर नक्सल प्रभावित रहे और पहुंचविहीन गांवों भेज्जी, मैलापुर, दंतेशपुरम, बुर्कलंका, गछनपल्ली, बोदराजपदर…
डेयरी, मत्स्य और बहुउद्देशीय पैक्स को सशक्त बनाने पर मंथन, अनाज भंडारण योजना की प्रगति की समीक्षा रायपुर- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “सहकार से समृद्धि” की संकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा नवा रायपुर में पूर्वी क्षेत्र के छह राज्यों की एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। सचिव डॉ. भूटानी ने की अध्यक्षता कार्यशाला की अध्यक्षता केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने की। इसमें सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाने…
Raghav Chadha: आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राघव चड्ढा को उच्च सदन यानी राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए इसमें दस सदस्यों को नामांकित किया है। राघव चड्ढा की यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। राज्यसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचनाराज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि सभापति सीपी राधाकृष्णन ने याचिका…
तिरुवनन्तपुरम: पश्चिम बंगाल में जीत के बाद बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को चीफ सेक्रेटरी बनाया है। शुभेंदु अधिकारी की इस नियुक्ति की टीएमसी के साथ कांग्रेस ने आलोचना की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुले तौर पर इसे मनोज अग्रवाल को बंगाल चुनाव में मदद करने का इनाम बताया था।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। इसके कुछ दिन बाद ही केरल में वीडी सतीशन सरकार ने केरल चुनाव कराने वाले IAS रतन केलकर को सचिव बनाया है, जिस पर…
हैदराबाद: जून में राज्यसभा की रिक्त होने वाली 24 सीटों के लिए चुनाव होगा। आंध्र प्रदेश की चार राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है, क्योंकि विधानसभा में विपक्षी YSR कांग्रेस पार्टी के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है। बताया जा रहा है कि सीएम चंद्राबाबू ने इस वेकेंसी को फुल करने का फॉर्मूला तय कर दिया है। दो सीटों पर तेलगूदेशम ( टीडीपी ) के उम्मीदवार उतारे जाएंगे, जबकि सहयोगी जन सेना पार्टी और बीजेपी को एक-एक सीटें मिलेंगी। पवन कल्याण के लिए यह पहला मौका होगा, जब उनकी पार्टी से राज्यसभा में भी सांसद होगा। अब इन सभी पार्टियों…
